{"_id":"60dff189fa0cab50b5301997","slug":"uttarakhand-weather-forecast-update-next-24-hours-alert-nainital-and-pithoragarh-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना
Sat, 03 Jul 2021 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:07 PM IST
सार
पांच दिन से उमस भरी तेज गर्मी झेल रहे दूनवासियों ने शुक्रवार को बारिश की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम ऐसा बदला कि शाम तक वे बारिश से परेशान हो गए।
विज्ञापन
बारिश की संभावना
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विज्ञानियों ने अगले चौबीस घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। देहरादून व आसपास के इलाकों में शनिवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
पांच दिन से उमस भरी तेज गर्मी झेल रहे दूनवासियों ने शुक्रवार को बारिश की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम ऐसा बदला कि शाम तक वे बारिश से परेशान हो गए। करीब ढाई घंटे की बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। नालियां चोक होने से पानी दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन
देहरादून व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश के चलते राजपुर, जाखन, नेहरू कॉलोनी, धर्मपुर, आईएसबीटी, पटेलनगर, रेलवे स्टेशन रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, हरिद्वार बाईपास, कारगी चौक, चकराता रोड, दिलाराम चौक, दर्शनलाल चौक समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। जहां सड़कों पर जलभराव होने के चलते गाड़ियों को निकलने में दिक्कतें हुईं और चौराहों पर जाम लग गया।
तहसील चौक पर लगा जाम, जूझते रहे पुलिसकर्मी
होटल द्रोण से लेकर तहसील चौक तक एक तरफ की सड़क की खुदाई होने से बारिश के चलते जबरदस्त जाम लग गया। सिर्फ एक लाइन में ही गाड़ियों का संचालन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।
राजस्थान से पहुंची हवाओं ने बदल दिया मौसम
मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए नई दिल्ली और उत्तराखंड पहुंच रहीं गर्म हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ था।
गर्म हवाओं के चलते राजधानी दून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिसके चलते लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 से लेकर 33 डिग्री के आसपास रहेगा, ऐसे में लोगों को गर्मी से खासा राहत मिलेगी।