{"_id":"617fd9983ffdca0ed97fc3bb","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-01-november-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: गंगोत्री पहुंचे पूर्व सीएम रावत का विरोध और सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: गंगोत्री पहुंचे पूर्व सीएम रावत का विरोध और सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Mon, 01 Nov 2021 05:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:50 PM IST
सार
केदारनाथ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तीर्थ पुरोहितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहीं, यमुना नदी के उद्गम और सप्त ऋषिकुंड से निकलने वाली तीन धाराओं की तलहटी मलबे और बोल्डरों से पट गई है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के सोमवार एक नवंबर को दून आगमन पर कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया गया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड: उग्र तीर्थ पुरोहित सड़कों पर, त्रिवेंद्र सिंह रावत को नहीं करने दिए केदार बाबा के दर्शन, तस्वीरें
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित अब और उग्र हो गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को केदारनाथ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तीर्थ पुरोहितों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मंच पर न बैठाने को लेकर कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी भ्रमण पर हैं। यहां वह विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न बाद बड़कोट हेलीपैड पर पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री कार से धारी (नौगांव) के लिए प्रस्थान किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड चुनाव 2022: देहरादून आगमन पर हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम, भावुक हुए यशपाल आर्य
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के सोमवार एक नवंबर को दून आगमन पर कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले यशपाल आर्य ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: अब यमुनोत्री धाम पर मंडरा रहा आपदा का खतरा, उद्गम से निकलने वाली धाराएं मलबे व बोल्डर से पटीं
यमुना नदी के उद्गम और सप्त ऋषिकुंड से निकलने वाली तीन धाराओं की तलहटी मलबे और बोल्डरों से पट गई है। इससे यमुनोत्री धाम और मंदिर परिसर के साथ ही तटवर्ती इलाकों पर आपदा के खतरे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मलबा व बोल्डर आपदा का कारण बन सकते हैं। लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: दोहपर बाद बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी, चारधाम मार्ग पर यातायात सुचारू
उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्गों पर आज सोमवार को यातायात सुचारू है और धामों में यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। हालांकि तड़के भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन होने से बंद हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं सोमवार को राजधानी देहरादून सहित सभी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...