फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Traffic smooth on Chardham road, closed road due to landslide on Bhawali-Almora highway opened

उत्तराखंड: बदरी-केदार समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी, मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि

Mon, 01 Nov 2021 11:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Nov 2021 11:38 PM IST
सार

सोमवार को राजधानी देहरादून सहित सभी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात भी सुचारू है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Traffic smooth on Chardham road, closed road due to landslide on Bhawali-Almora highway opened
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्गों पर आज सोमवार को यातायात सुचारू है और धामों में यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ धाम में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, सोमवार को दोपहर बाद केदारनाथ धाम में करीब आधे घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। धाम की ऊंची चोटियां पहले ही बर्फ से ढक चुकी हैं। अब धाम से लगी पहाड़ियों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। लगातार मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। धाम में आने वाले यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं बदरीनाथ में बर्फबारी का असर जोशीमठ क्षेत्र में भी नजर आया। पांडुकेश्वर, जोशीमठ और औली में शाम ढलते ही शीतलहर चलने लगी। जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Chardham Yatra: रिकॉर्ड चार लाख पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या, आधे से ज्यादा अकेले केदारनाथ पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि
सीमांत जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का छठा हिमपात और खलिया टॉप में सीजन का पहला हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। निचले क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें... पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: हर जिले के 12-12 शिवालयों में जलाभिषेक करेगी कांग्रेस, पीएम को दिलाएगी वादों की याद

सोमवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद मुनस्यारी में ओलावृष्टि हुई। खलियाटॉप में सीजन का पहला हिमपात हुआ। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी इलाकों पंचाचूली, राजरंभा, मिलम, नंदा देवी, छिपला केदार, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा सहित कई अन्य हिस्सों में बर्फ गिरी। हिमपात के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। विभिन्न हिस्सों में बादलों के छाने के कारण सीमांत पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

अभिनेत्री सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पहुंची केदारनाथ धाम

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने रविवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों ने त्रियुगीनारायण पहुंचकर भी पूजा की। सारा अली खान ने गांव में भ्रमण भी किया।  सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग इसी गांव के साथ केदारनाथ एवं चोपता क्षेत्र में हुई थी।

रविवार सुबह दोनों अभिनेत्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर क्षेत्र में काफी समय गुजारा। इसके बाद उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की निर्माणाधीन समाधि को भी देखा। यहां से वे बेस कैंप पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सरस्वती नदी एवं मंदाकिनी नदी पर बने आस्था पथ सहित अन्य स्थानों का भी भ्रमण किया। दोनों ने तीर्थपुरोहितों से मुलाकात की। इसके बाद वे त्रियुगीनारायण पहुंचे। यहां पर सारा अली खान लगभग दो घंटे तक रहीं। जिन स्थानों पर उनकी फिल्म की शूटिंग हुई थी वह गांव में उन स्थानों पर पैदल गईं।

यह भी देखें... उत्तराखंड: माइनस 10 डिग्री तापमान के बीच फंसे ग्रामीण, सरकार से लगाई गुहार, वीडियो देखें

माणा पास रोड पर अब भी बर्फ
माणा घाटी में माणा गांव से आगे सड़क पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि माणा पास रोड पर अब भी बर्फ है। बार-बार मौसम खराब होने के कारण बर्फ को हटाने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed