फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News 1 June 2021

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद और बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Tue, 01 Jun 2021 06:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jun 2021 06:18 PM IST
सार

उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम खराब बना रहा। बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा। वहीं, सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों ने बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ काला फीता बांधकर काम किया। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News 1 June 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज भागीरथी नदी किनारे स्थित केदारघाट के पास अधजले शव को कुत्तों द्वारा नोचने-खसोटने का मामला सामने आया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी मलबा आने से बंद रहा। उधर, बाबा रामदेव के एलोपैथ को लेकर दिए गए बयान के बाद सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर मुखर दिखे। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: भागीरथी किनारे अधजले शवों को नोचते नजर आए कुत्ते, वायरल हुआ वीडियो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे स्थित केदारघाट के पास अधजले शवों को कुत्तों द्वारा नोचने-खसोटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए और यहां शवों के पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार नहीं होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: अलर्ट के बाद कई जिलों में देर रात हुई बारिश, बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नम हवाओं ने राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश शुरू हुई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। वहीं, बदरीनाथ हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


रामदेव एलोपैथी विवाद: उत्तराखंड में आज सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों ने काला फीता बांधकर किया काम
प्रदेशभर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ से जुड़े डॉक्टरों ने आज मंगलवार को काला फीता बांधकर काम किया। बाबा रामदेव के एलोपैथी और उससे जुड़े डॉक्टरों के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ डॉक्टरों ने विरोध जताया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

नैनीताल: दुल्हन हुई कोरोना संक्रमित, फिर पीपीई किट पहनकर वर-वधू ने लिए सात फेरे, तस्वीरें...
उत्तराखंड के नैनीताल में रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने पर वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए। शादी में दोनों पक्षों के 12 लोग शामिल हुए। वर-वधू के साथ ही बरातियों और घरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: वात्सल्य योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी, माता-पिता में से किसी एक की मौत पर भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में कोविड से माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु हो जाने पर भी बच्चों को वात्सल्य योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इन बच्चों के प्रति सरकार गंभीर है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed