{"_id":"60b5ce6c8ebc3e34d94aa0fb","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-bride-and-groom-doing-marriage-after-wearing-ppe-kit-in-nainital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: दुल्हन हुई कोरोना संक्रमित, फिर पीपीई किट पहनकर वर-वधू ने लिए सात फेरे, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: दुल्हन हुई कोरोना संक्रमित, फिर पीपीई किट पहनकर वर-वधू ने लिए सात फेरे, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीपीई किट पहनकर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के नैनीताल में रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने पर वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए। शादी में दोनों पक्षों के 12 लोग शामिल हुए। वर-वधू के साथ ही बरातियों और घरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
सोमवार को मनर्सा गांव में दोपहर 12 बजे दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) से बरात पहुंची, जिसमें दूल्हे समेत छह लोग थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। प्रशासन ने दोनों पक्षों के लिए पीपीई किट मुहैया कराई। वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए।
राजस्व निरीक्षक भुवन चंद्र भंडारी और उपनिरीक्षक पवन ध्यानी ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन को एक अलग वाहन से ससुराल भेजा गया, जहां दिनेशपुर में पूरे परिवार को कोविड नियमों के तहत 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। शादी कार्यक्रम के दौरान खैरना पुलिस कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह, जितेंद्र सिंह थापा भी मौजूद रहे।
मनर्सा गांव में सोमवार को पीपीई किट पहनकर हुई शादी चर्चाओं में रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुल्हन के पिता ने शादी की विशेष तैयारियां की हुई थीं, लेकिन बेटी के संक्रमित होने से सभी तैयारियां धरी रह गईं।
3 of 5
पीपीई किट पहनकर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद पीपीई किट पहनकर सोमवार को दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेने के साथ शादी की सभी रस्में पूरी कीं। इसको लेकर रामगढ़ और बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्मोड़ा में पीपीई किट पहकर हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी बीती छह मई को दुल्हन के कोरोना संक्रमित निकलने पर हड़कंप मच गया था। उस दौरान सभी परिजनों ने दूल्हा दुल्हन को पीपीई किट पहनकर शादी करवाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
पीपीई किट पहनकर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, 25 मई को भी हल्द्वानी के कालाढृंगी में दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने पर पुलिस की निगरानी में दूल्हा, दुल्हन के साथ ही पुरोहित और परिजनों ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।