फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today : Rainfall in many districts and Badrinath highway closed

उत्तराखंड मौसम: अलर्ट के बाद कई जिलों में देर रात हुई बारिश, बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद

Tue, 01 Jun 2021 09:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jun 2021 09:21 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today : Rainfall in many districts and Badrinath highway closed
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नम हवाओं ने राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश शुरू हुई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। कई जगह अभी भी हल्की बारिश जारी है।

विज्ञापन


वहीं, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी जगह हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: बीआरओ ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर खोली गुंजी से आदि कैलाश जाने वाली सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य के ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. रोहित थपलियाल के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाओं का आना जारी है, जिसके चलते पर्वतीय राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछार के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है

बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सोमवार को भूस्खलन होने से बंद हो गया था। हाईवे का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर तक राजमार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, हाईवे बंद होने से रुद्रप्रयाग व चमोली जिले में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी ठप हो गई है। 

जिला मुख्यालय से लगभग आठ किमी दूर रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी से लगे 200 मीटर क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। समस्या के चलते हाईवे पर दो तरफा यातायात बंद हो गया था। ऑल वेदर रोड़ परियोजना में निर्माणाधीन होने के कारण इस क्षेत्र में हाईवे पहले से संवेदनशील बना है। लगभग 100 मीटर हिस्से में पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर हाईवे पर गिरे हुए हैं। 



भारी मलबे से पुश्ते का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे से एनएच व ऑलवेदर रोड परियोजना में कार्य कर रही कार्यदायी संस्था द्वारा मलबा सफाई का कार्य शुरू किया गया, लेकिन मंगलवार सुबह तक भी हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ हाईवे के अवरुद्ध होने से रुद्रप्रयाग व चमोली जिले में अखबार, दूध, ब्रेड, सब्जी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

खांकरा से दो किमी आगे सम्राट होटल के समीप हाईवे पर भूस्खलन हुआ था। जिस कारण सड़क का 40 मीटर हिस्सा भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। मलबा सफाई के बाद ध्वस्त हुए क्षेत्र में ऊपरी तरफ नई कटिंग कर सड़क बनाकर वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी। मंगलवार दोपहर तक यातायात सुचारु करने की कोशिश की जा रही है।
- ईई बलराम मिश्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed