फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: dogs are eating half burnt COVID bodies at Kedar Ghat Uttarkashi

उत्तराखंड में कोरोना: भागीरथी किनारे अधजले शवों को नोचते नजर आए कुत्ते, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 01 Jun 2021 05:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jun 2021 05:49 PM IST
सार

उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार के बाद अधजले शव गंगा में धकेलने और कुत्तों द्वारा नोंचे जाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: dogs are eating half burnt COVID bodies at Kedar Ghat Uttarkashi
भागीरथी में शवों को नोंच रहे कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे स्थित केदारघाट के पास अधजले शवों को कुत्तों द्वारा नोचने-खसोटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए और यहां शवों के पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार नहीं होने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी से गंगा अपने मायके में ही मैली हो रही है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित मोक्ष घाट(केदारघाट) शवों के अंतिम संस्कार का प्रमुख घाट है। जिसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ कुत्ते अधजले शव के अंगों को नोचते-खसोटते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यहां नगर पालिका व जिला प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट का कहना है कि ये पहली बार नहीं है, जब ऐसी घटना सामने आई है।
विज्ञापन

जल्दबाजी में पूरी तरह से चिता नहीं जलने देते लोग

कई दफा लोग जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर उसे नदी में धकेल देते हैं। जिसके चलते इस तरह की अमानवीय घटना सामने आती है। उन्होंने जिला प्रशासन से केदार घाट में होने वाले अंतिम संस्कार की निगरानी के साथ सफाई व्यवस्था बनाने की मांग की।

इसके साथ ही विद्युत शव दाह गृह की भी व्यवस्था करने की मांग की। इधर, एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि यह घटना एक सप्ताह पूर्व की है। जिसके बाद नगर पालिका की ओर से घाट की सफाई कर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि घाट पर कुत्तों द्वारा शवों को नोचने के मामले की शिकायत आई थी। घाट पर एक व्यक्ति निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed