फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand tharali by election counting on 31 may 2018

उत्तराखंड उपचुनाव: स्ट्रांग रूम में कैद हुई ईवीएम और वीवीपैट, 31 को 12 राउंड में होगी मतगणना

Tue, 29 May 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, थराली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, थराली Updated Tue, 29 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
 uttarakhand tharali by election counting on 31 may 2018
tharali election - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के थराली उपचुनाव के तहत विधानसभा क्षेत्र के 178 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्वक मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां लौट आई हैं। पोलिंग पार्टियों ने तहसील के कुलसारी में बने स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम और वीवीपैट जमा कराईं। मंगलवार को 24 पोलिंग पार्टियों ने मशीनें और निर्वाचन संबंधी दस्तावेज जमा कराए, जबकि 154 पोलिंग पार्टियां सोमवार देर रात को यहां पहुंचीं। मतगणना 31 मई को होगी।

विज्ञापन


सामान्य प्रेक्षक केएच कुलकर्णी, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी, एसपी तृप्ति भट्ट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया, रिटर्र्निंग ऑफिसर परमानंद राम, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे की उपस्थिति में सभी ईवीएम, वीवीपैट एवं निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों को राइंका कुलसारी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन


इस दौरान और प्रत्याशियों के अभिकर्ता भी मौजूद रहे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय फोर्स लगाई गई है। पहली स्तर पर आईटीबीपी दूसरे में पीएसी एवं बाहरी सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस तैनात की गई है। स्ट्रॉग रूम को मतगणना तक लगातार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। स्ट्रांग रूम सील कर कक्षों को सुरक्षा बलों के सुपुर्द किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

12 राउंड में होगी मतगणना

 uttarakhand tharali by election counting on 31 may 2018
उपचुनाव

12 राउंड में होगी मतगणना
31 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। रिटर्निंग ऑफिसर परमानंद राम ने बताया कि सुबह 8 बजे से होने वाली मतगणना 12 राउंड तक चलेगी। इसके लिए 15 टेबल लगाई गई हैं। साथ ही 60 अधिक कर्मियों की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई है।

पांच प्रत्याशी हैं मैदान में
थराली विधानसभा उपचुनावों के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में है। सत्ताधारी दल से जहां जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, कांग्रेस से पूर्व विधायक डा. जीतराम, माकपा के कुंवर राम, यूकेडी के कस्बीलाल शाह और निर्दलीय बीरीराम शामिल हैं।  

भोजन मिला न सोने के लिए जगह
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मियों को सोमवार रात को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान हुआ था। इस दिन विधानसभा की 154 पोलिंग पार्टियों को लौटने का फरमान निर्वाचन आयोग का था। ऐसे में 28 मई देर रात तक पोलिंग पार्टियां लौटती रहीं। देर रात होने के चलते कई कर्मियों को न तो खाना मिला और न ही सोने के लिए जगह। ऐसे में कई कर्मियों ने वाहनों में ही रात बिताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed