फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand teacher difficult zone issue

सरस्वती के 'पुजारी' को लक्ष्मी का 'लालच'

Wed, 04 Dec 2013 01:48 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Dec 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand teacher difficult zone issue

उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में जाने से बच रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी चल रही है। पर्वतीय जनपदों में अध्यापक स्थानांतरण से बेहतर निलंबन मान रहे हैं, जिससे विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं कि आखिर मास्टरों को कैसे भेजा जाए।

विज्ञापन


विद्यालयी शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा के दौरान विभागीय सचिव को प्रोत्साहन भत्ता देना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 रहेगी एक शिक्षक की तैनाती होगी।
विज्ञापन


प्रोत्साहन भत्ता
शिक्षा मंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में अध्यापकों के कार्य भार ग्रहण न करने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि प्रदेश में सभी विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध रहें। मंत्री ने इसके लिए प्रोत्साहन भत्ता देने का विकल्प सुझाते हुए विभागीय सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आकर्षित होकर पर्वतीय क्षेत्रों में अध्यापकों की कमी दूर की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शिता बरतने की हिदायत
मंत्री ने स्कूलों के उच्चीकरण की पूर्व में हुई घोषणा के तहत विद्यालयों में जल्द पदों के सृजन की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश जारी किये हैं। भोजन माताओं की समस्याओं के साथ सीआरसी/बीआरसी में नियुक्तियों पर पारदर्शिता बरतने की हिदायत मंत्री ने दी है।

जल्द पूरा करने के निर्देश

शिक्षा मंत्री ने शिक्षामित्रों व शिक्षा आचार्यों को दोबारा रखने का प्रस्ताव तथा इसके साथ-साथ  स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मान दंड निर्धारित करने के लिए सुझाव मांगे हैं।


इससे पहले पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने विभाग में मुख्यमंत्री की 94 घोषणाओं से 54 के पूर्ण होने से संबंधित जानकारी ली है। मंत्री ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रमुख सचिव शिक्षा एसराजू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed