फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Saints Support Bageshwar Dham Baba Pandit Dhirendra Shastri

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए उत्तराखंड के संत, निकाली भव्य ध्वज यात्रा

Tue, 31 Jan 2023 06:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Jan 2023 06:43 PM IST
सार

हनुमान चालीसा पाठ के बाद ध्वज यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल विभिन्न मंदिरों के महंत, साधुओं को विश्व हिंदू परिषद की ओर से एक एक तलवार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Saints Support Bageshwar Dham Baba Pandit Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में उत्तराखंड का संत समाज भी आ गया है। बाजपुर में मंगलवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में विशाल व भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर शुगर फैक्ट्री रोड, मुख्य मार्ग रामलीला ग्राउंड पहुंची। जहां विभिन्न मंदिरों से पहुंचे महंत और संत शामिल हुए। हनुमान चालीसा पाठ के बाद ध्वज यात्रा का समापन किया गया।

विज्ञापन


Uttarakhand: बागेश्वर धाम वाले बाबा की विरोधियों को नसीहत, कहा- 'कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे'
विज्ञापन


संतों ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान यात्रा में शामिल विभिन्न मंदिरों के महंत और साधुओं को विश्व हिंदू परिषद की ओर से एक-एक तलवार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म-संस्कृति की पताका विश्व में फहरा रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर : निरंजन स्वामी
भारतमाता पुरम स्थित पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म की रीढ़ हैं। जो भारत सहित विदेशों में भी धर्म एवं संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं। जिससे सनातन विरोधी ताकतें उनके विरुद्ध खड़ी हो रही हैं, लेकिन समस्त संत समाज उनके साथ है।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज समाज को पंडित देवेंद्र शास्त्री जैसे विद्वान महापुरुषों की आवश्यकता है। जो धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed