{"_id":"61933e49a5c418490d15919f","slug":"uttarakhand-rudrapur-news-father-and-son-died-during-fire-and-blast-in-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रुद्रपुर में सिलिंडर में भड़की आग में जलकर पिता-पुत्र की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रुद्रपुर में सिलिंडर में भड़की आग में जलकर पिता-पुत्र की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
Tue, 16 Nov 2021 10:48 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:48 AM IST
सार
सामने आया कि खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे कमरे में मौजूद 30 वर्षीय केदार सिंह और पास ही सो रहा दो साल का बेटा वंश आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिलिंडर में भड़की आग की चपेट में आकर पिता पुत्र की मौत हो गई जबकि कमरे से बाहर आई मृतक की पत्नी बच गई। हालांकि, पति और मासूम बेटे की मौत से महिला बेसुध है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब दस बजे ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर स्थित एक मकान में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे कमरे में मौजूद 30 वर्षीय केदार सिंह और पास ही सो रहा दो साल का बेटा वंश आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
केदार की पत्नी नेहा किसी काम से कमरे से बाहर आ गई थी जिससे वह बच गई। कमरे में भड़की आग देख नेहा चीखने चिल्लाने लगी और पति और बेटे को आग की लपटों से घिरा देख बेसुध हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रांजिट थाने की पुलिस व अग्निशमन विभाग को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर थाने के दरोगा विजय सिंह व कौशल भाकुनी मय पुलिस बल और दमकल कर्मी भी मय वाहन के आग बुझाने पहुंचे। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर तो काबू पा लिया लेकिन केदार सिंह और उनके मासूम बेटे की आग से झुलसकर मौत हो गई।
पिता-पुत्र और नेहा तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने केदार व उनके बेटे वंश को मृत घोषित कर दिया जबकि नेहा का इलाज चल रहा है। हृदयविदारक हादसे से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। एक साथ दो मौतों ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने अनुसार मकान में रखा सामान भी जल गया है।