फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIT Probes Fake Documents Used for Freedom Fighter Dependent Certificate Dehradun News

देहरादून: फर्जी दस्तावेज से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र लेने का मामला, एसआईटी ने शुरू की जांच

Sat, 19 Sep 2026 03:16 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 19 Sep 2026 03:16 PM IST
सार

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे का लाभ लेने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में जांच तेज हो गई है। एसआईटी ने दस्तावेजों के सत्यापन और राजस्व अभिलेखों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित पटवारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
SIT Probes Fake Documents Used for Freedom Fighter Dependent Certificate Dehradun News
एसआईटी इंचार्ज जया बलूनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एसआईटी इंचार्ज जया बलूनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग के पटवारियों से पूछताछ की गई। पूछताछ एसडीएम कार्यालय में चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामले में दस्तावेजों के सत्यापन और राजस्व अभिलेखों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। एसआईटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संबंधित दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किस स्तर पर हुआ था। इसी क्रम में उन पटवारियों से पूछताछ की जा रही है, जिनके क्षेत्र से जुड़े अभिलेख या प्रमाणपत्र जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...सुरेंद्र कोली: बेटा बोला-20 साल बाद मिला था पिता का प्यार, अब हमेशा के लिए छोड़ गए; परिजनों का भी छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान एसडीएम अपूर्वा सिंह भी मौजूद रहीं। एसआईटी की ओर से राजस्व रिकॉर्ड, दस्तावेजों की प्रक्रिया और सत्यापन से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद एसआईटी दस्तावेजों और बयानों का मिलान कर आगे की जांच बढ़ाएगी। फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने या इस्तेमाल करने में किसकी भूमिका रही, इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed