फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News Now minister Subodh Uniyal statement viral over regionalism

Uttarakhand: थम नहीं रही क्षेत्रवाद पर सियासत...अब मंत्री सुबोध उनियाल का बयान वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना

Wed, 26 Feb 2025 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:58 PM IST
सार

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जनजातीय लोग ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। बाकी 700 से 800 साल पहले दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आकर बस गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News Now minister Subodh Uniyal statement viral over regionalism
मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : Facebook@Subodh Uniyal

विस्तार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के क्षेत्रवाद पर दिए बयान के बाद शुरू हुई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान में सुबोध कह रहे हैं कि उनियाल लोग बिहार से आए हैं और कई अन्य जातियां राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से उत्तराखंड में आई हैं। अमर उजाला ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जनजातीय लोग ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। बाकी 700 से 800 साल पहले दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आकर बस गए।

विज्ञापन


सुबोध उनियाल के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मंत्री सुबोध का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के दौरान का है। इसमें सुबोध उनियाल कह रहे हैं कि राज्य में सभी लोग दूसरे राज्यों से आकर बसे हैं। गरिमा ने तंज किया कि विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के अंदर जो कहा, अब पता चला कि उन्हें कहां से शिक्षा मिली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपके पुरखे बिहार के हैं तो आप वहां जाकर वहां के संसाधनों पर हक जमाएं और राजनीति भी वहीं जाकर करें। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों को पहाड़ विरोधी मानसिकता करार दिया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के समर्थन में खुलकर आए विनोद चमोली, बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण योगदान को नकारना

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में रहने वाला हर व्यक्ति उत्तराखंडी, असली मूल निवासी जनजातीय लोग

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में रहने वाला हर व्यक्ति उत्तराखंडी है। उत्तराखंड में जनजातीय लोग वास्तविक मूल निवासी हैं। बाकी लोग पलायन होकर उत्तराखंड आए। वे 700-800 साल पहले उत्तराखंड में आए। कोई गुजरात महाराष्ट्र से आया तो कोई मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल व बिहार से। मेरा कहना है कि राज्य सामाजिक ताने-बाने को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। जो उत्तराखंड में रह रहा है, वह उत्तराखंडी है।

कोई तो अवतरित होगा जो भगवान भोले की तरह जहर पिएगा और वातावरण ठीक करेगा : प्रेम

शिवरात्रि पर सोशल मीडिया में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह कह रहे हैं कि कोई तो अवतरित होगा, जो भगवान भोले की तरह जहर पिएगा और इस वातावरण को ठीक करेगा। वीडियो में अग्रवाल कह रहे हैं मैं तो एक ही बात कहता हूं कि भगवान भोलेनाथ को नीलकंठ भी कहते हैं, जिन्होंने जहर पिया था। आज इस प्रकार जो वातावरण पैदा कर रहे हैं, भगवान भोले के रूप में कोई तो अवतरित होगा, जो जहर पिएगा और इस वातावरण को ठीक करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी से अपील कर रहा हूं कि आइए, हम उत्तराखंड के विकास के लिए आगे बढ़ें। हम उत्तराखंड के लिए वातावरण बनाएं। हम इसे दूषित करने या जहर फैलाने का प्रयास न करें। यह उत्तराखंड बहुत खूबसूरत है। बहुत शहादत के बाद बना है। इस प्रकार का वातावरण न बनाइए।

चमोली बोले, मैं कहीं से नहीं आया हूं, खांटी उत्तराखंडी हूं

अपनी पार्टी की सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल के बयान से इतर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि वह कहीं बाहर से नहीं आए। उनका भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में चमोली कह रहे हैं, मैं कहीं से नहीं आया हूं। मैं खांटी उत्तराखंडी हूं। मैं ठेठ पहाड़ी हूं। पहाड़ी था, पहाड़ी रहूंगा और मरुंगा भी पहाड़ी। कौन क्या बोलता है, यह उनका सब्जेक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed