फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police STF Arrested Wanted history-sheeter Sagar from Delhi

Uttarakhand: कई राज्यों में लूट का इनामी हिस्ट्रीशीटर सगीर गिरफ्तार, एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा

Sun, 02 Jun 2024 04:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Jun 2024 04:47 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: बीती 11 मार्च 2023 को चकरपुर धनसारा मार्ग पर स्कूल के पस लकड़ी के ठेकेदार शेर मोहम्मद से दो बदमाशों ने लूट की थी। इसके बाद ये ये फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Police STF Arrested Wanted history-sheeter Sagar from Delhi
वांटेड सगीर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ और पुलिस टीम ने तीन राज्यों में लूट सहित अन्य घटनाओं में वांटेड 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सगीर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ 13 महीने पहले बाजपुर में बाइक सवार ठेकेदार से 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया था। आरोपी पर दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 38 मुकदमें दर्ज है। वह तीनों राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। एसटीएफ ने आरोपी सगीर को बाजपुर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 11 मार्च 2023 को चकरपुर धनसारा मार्ग पर स्कूल के पस लकड़ी के ठेकेदार शेर मोहम्मद बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने जबरन उन्हें रोका और बाइक की चाभी और पचास हजार रुपए की नकदी, पर्स लूट लिया। ठेकेदार की बाइक और मोबाइल को पास खेत में फेंक दिया। साथ ही वह धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


Nainital: रामनगर-गर्जिया मार्ग पर आर्ट गैलरी समेत तीन दुकानों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। उसके बाद 27 मार्च 2023 को यूपी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी निवासी लकड़ी के ठेकेदार अख्तर हुसैन की जबरन बाइक रोककर एक लाख 70 हजार रुपए लूट कर दो बदमाश फरार हो गए थे।

जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया। मुरादाबाद पुलिस की ओर आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से एसटीएफ टीम ने दिल्ली में डेरा डाला। शनिवार को टीम ने शातिर बदमाश सगीर निवासी टांडा रामपुर यूपी को बाबूनगर मुस्फाबाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed