फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand police officers who spent eight Years Now will go to mountains area for duty

उत्तराखंड: मैदान में आठ साल पूरे कर चुके पुलिसकर्मी अब जाएंगे पहाड़

Sun, 22 Nov 2020 12:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Nov 2020 12:41 PM IST
सार

  • डीजी बोले-जल्द सभी कर्मचारियों की तैयार की जाएगी सूची 

विज्ञापन
Uttarakhand police officers who spent eight Years Now will go to mountains area for duty
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैदान मे आठ सालों से नौकरी कर रहे पुलिसकर्मियों को जल्द ही पहाड़ चढ़ना पड़ सकता है। इसके लिए अब डीजी कानून व्यवस्था ने ही सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीजी के अनुसार तबादलों के बाद कर्मचारियों की मैदान में रुकने के लिए सेटिंग गेटिंग पर भी नजर रखी जा सकेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि पहाड़ पर नौकरी करने से अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह पुलिसकर्मी भी कतराते हैं। समय समय पर सेवाकाल का समय तय करते हुए तबादले किए जाते हैं। लेकिन, किसी न किसी तरह से बहुत से कर्मचारी अटैचमेंट के जरिये मनचाही पोस्टिंग स्थान पर ही रोकने में कामयाब हो जाते हैं। हालांकि, इसके लिए भी अधिकारियों ने कई आदेश जारी किए हैं कि किसी का अटैचमेंट ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


पिछले दिनों आईजी गढ़वाल रेंज ने भी लंबे समय से अटैचमेंट में चल रहे कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थान पर भेजने की बात कही थी। कारण है कि अटैचमेंट किसी एक निश्चित समय तक के लिए होता है। जबकि, कर्मचारी सालों तक अपनी नौकरी अटैचमेंट में ही पूरी कर लेते हैं। अब डीजी कानून व्यवस्था ने आठ साल के सेवाकाल को आधार बनाकर सूची तैयार करने को कहा है। ताकि, पुलिसकर्मियों को पहाड़ पर भी ड्यूटी कराई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चलेगी सेटिंग गेटिंग 
वाजिब समस्या के अलावा किसी की सेटिंग गेटिंग को नहीं चलने दिया जाएगा। डीजी अशोक कुमार का कहना है कि अटैचमेंट के कारण को देखा जाएगा। साथ ही वह कारण या समस्या दूर हुई या नहीं इस बारे में भी पड़ताल की जाएगी। किसी भी सूरत में इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed