फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand police man involve in theft.

चोरी के माल पर हाथ साफ करती कैमरे में कैद हुई पुलिस

Fri, 21 Aug 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 21 Aug 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand police man involve in theft.

पुलिस पर रिश्वत लेने या कार्रवाई नहीं करने जैसे मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन रुड़की में मित्र पुलिस इन सबसे आगे निकल गई।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर चोरों से बरामद कोतवाली के बाहर खड़े टैंकर से ही तेल चोरी करने का आरोप है। खाकी की यह कारगुजारी कैमरे में भी कैद हो गई। अधिकारी फिलहाल इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते सात अगस्त को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने खुद गंगनहर कोतवाली में तेल चोरी का खुलासा किया था। गिरोह से बरामद तेल से भरा टैंकर इसके बाद से ही कोतवाली गंगनहर के बाहर खड़ा है।

आरोप है कि टैंकर से कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने तेल चोरी करना शुरू कर दिया। जो कैमरे में भी कैद हो गया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल्टी से तेल निकालते हुए साफ नजर आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गिरोह पकड़ में आने के बाद पुलिसकर्मियों को जब भी जितने भी डीजल की जरूरत हुई, टैंकर से पूरी की गई। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों की तेल चोरी के खुलासे का दावा करने वाली पुलिस अगर खुद भी तेल चोरी कर रही है, तो पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में खाकी को दागदार कर रहे पुलिसकर्मियों में आखिर क्या फर्क रहा।

आग का गोला बन सकता है टैंकर

uttarakhand police man involve in theft.

कोतवाली के बाहर खड़ा टैंकर कभी भी आग का गोला बन सकता है। टैंकर में वॉल्व के पास से तेल टपक रहा है। लगातार रिसाव के कारण तेल बहकर काफी दूर तक जा पहुंचा है।

फरियाद लेकर कोतवाली आने वाले लोग अक्सर टैंकर के आसपास सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इनमें अधिकतर लोग धूम्रपान भी करते हैं। ऐसे में तेल का रिसाव होने से जान माल का नुकसान होने का भी खतरा बना हुआ।

पुलिस की गाड़ी में डाला गया तेल!
टैंकर से निकाला गया डीजल कहां इस्तेमाल हुआ, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि डीजल पुलिस की गाड़ी में ही डाला गया। बताया जा रहा है कि गिरोह पकड़ में आने के समय टैंकर तेल से भरा हुआ था। अब टैंकर में कितना तेल बचा है, यह कहना मुश्किल है।

टैंकर से पुलिसकर्मियों के तेल चोरी करने का मामला संज्ञान में नहीं आया है, यदि ऐसा है तो वाकई गंभीर मामला है। इसकी जांच कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात

ऐसा अभी तक कोई मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराई जाएगी अगर कोई मामला सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
- स्वीटी अग्रवाल, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed