फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police constable and forest guard exam cleared by STF

Uttarakhand: पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा को STF की हरी झंडी, पढें ये जरूरी जानकारी

Tue, 17 Jan 2023 09:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 09:38 AM IST
सार

तीन दिन पहले पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने एहतियातन पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट और फॉरेस्ट गार्ड की भावी परीक्षा की प्रक्रिया रोक दी थी। सोमवार को एसटीएफ ने दोनों भर्तियों को हरी झंडी दिखा दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Police constable and forest guard exam cleared by STF
परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पटवारी भर्ती पेपर लीक के बाद अटकी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को एसटीएफ ने हरी झंडी दे दी है। अब आयोग जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी करेगा। फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 22 जनवरी को होगी।

विज्ञापन


UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड में डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक पदों पर भर्ती आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन


तीन दिन पहले पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने एहतियातन पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट और फॉरेस्ट गार्ड की भावी परीक्षा की प्रक्रिया रोक दी थी। आयोग के अध्यक्ष ने एसटीएफ को पत्र भेजकर इन दोनों भर्तियों पर एसटीएफ जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। यह कहा गया था कि एसटीएफ इन भर्तियों में संदिग्ध तथ्य देखने के बाद बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसटीएफ ने दोनों भर्तियों को हरी झंडी दिखा दी। आयोग जल्द ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी करेगा, जिसमें एक लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में दो लाख 10 हजार उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं, जिनके लिए आयोग ने करीब 610 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एसटीएफ की रिपोर्ट आने के बाद न केवल आयोग, बल्कि इन लाखों अभ्यर्थियों ने भी राहत की सांस ली है।

एई, जेई, प्रवक्ता भर्ती की प्रक्रिया चलेगी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तीन अन्य भर्तियों एई, जेई और प्रवक्ता भर्ती पर भी पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सवाल उठे थे। आयोग ने कहा था कि एसटीएफ से मिलने वाले साक्ष्यों पर निर्णय लिया जाएगा। सोमवार को आयोग ने इन तीनों भर्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा है। इसके तहत एई भर्ती के इंटरव्यू चल रहे हैं। भविष्य में अगर इन्हें लेकर कोई गड़बड़ी आती है तो उसी हिसाब से आयोग फैसला लेगा।

एसटीएफ की फॉरेस्ट गार्ड व पुलिस कांस्टेबल को क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। एई, जेई, प्रवक्ता भर्ती की प्रक्रिया भी चलती रहेगी।
- गिरधारी सिंह रावत, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed