फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PCS answer key released

उत्तराखंड पीसीएस की आंसर की जारी: 20 अप्रैल तक कर सकते हैं चैलेंज, इसके बाद जारी होगा रिजल्ट

Fri, 15 Apr 2022 10:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के चारों सेट ए,बी,सी व डी की आंसर की जारी कर दी। सभी उम्मीदवारों को इस आंसर की पर 20 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand PCS answer key released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा (उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा) की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इस आंसर की के हिसाब से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।आयोग ने तीन अप्रैल को प्रदेश के 26 शहरों के 680 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन किया था।

विज्ञापन


परीक्षा में कुल दो लाख 56 हजार 935 उम्मीदवारों में से पहली पाली में 99,905 और दूसरी पाली में 98,861 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग ने परीक्षा के चारों सेट ए,बी,सी व डी की आंसर की जारी कर दी। सभी उम्मीदवारों को इस आंसर की पर 20 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति सही पाई गई तो उन्हें शुल्क लौटा दिया जाएगा। अगर कोई उम्मीदवार बिना शुल्क आपत्ति दर्ज कराएगा तो वह मान्य नहीं होगी। आंसर की आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed