{"_id":"6258f1f87add181e5f1b70a0","slug":"harish-rawat-reached-haridwar-to-worship-ganga-gave-statement-regarding-displeasure-of-mlas-in-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह का असंतोष नहीं है। न ही कांग्रेस का कोई विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ रहा है और न ही कोई अलग पार्टी बना रहा है। हरीश रावत बैसाखी पर्व पर हरिद्वार गंगा पूजन के लिए आए थे।
हरीश रावत ने गंगा स्नान किया और दक्ष मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार कोई प्रायश्चित करने या तीर्थ स्थान की यात्रा करने नहीं आए हैं। जीवन में तो इंसान हर क्षण प्रायश्चित करता रहता है। वह हरिद्वार गंगा और भोलेनाथ का पूजन करने आए हैं।
हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला पार्टी हाईकमान का है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के फैसले सर्वमान्य होते हैं। संगठन में दायित्व न मिलने और हरिद्वार जिले की उपेक्षा के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश को दृष्टिगत रखते हुए फैसला लिया है।
2 of 5
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हार अप्रत्याशित है। ऐसी हार की किसी ने उम्मीद नहीं की थी।
3 of 5
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस जीत के प्रति उत्साहित थी, लेकिन जनादेश भाजपा के पक्ष में आया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उपचुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रयास होगा कि कांग्रेस चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संघ प्रमुख मोहन भागवत।
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अखंड भारत के बयान पर कहा कि श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान को अखंड भारत में किस रूप में जोड़ना चाहते हैं, यह मोहन भागवत ही बता सकते हैं। हरीश रावत ने कहा कि सनातन धर्म अनादि काल से चला आ रहा है।
सनातन धर्म हमेशा से कट्टरवाद के खिलाफ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेकानंद ने शिकागो में कहा था कि उनका धर्म सनातन और उदार है। सबको साथ लेकर चलता है। वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है। कांग्रेस उसी का अनुसरण कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।