फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Order for start admission process in government schools

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश, अभिभावक और जनप्रतिनिधि करेंगे सहयोग

Fri, 08 May 2020 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 May 2020 09:07 PM IST
सार

  • सीईओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश
  • अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने को कहा

विज्ञापन
Uttarakhand: Order for start admission process in government schools
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में सरकारी स्कूलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शिक्षकों से इसके लिए अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने को कहा। कोई संदिग्ध मामला सामने आता है तो उसे औपबंधिक (कंडीशनल) प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूल खुलने के बाद दस्तावेजों की जांच से संतुष्ट होने पर उसे पूर्णत: प्रवेश दिया जाएगा। लॉकडाउन के कारण सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। कुछ स्कूलों और प्रधानाचार्यों ने सीईओ आशा रानी पैन्यूली से इसको लेकर मार्गदर्शन मांगा था। शुक्रवार को सीईओ ने चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, डोईवाला और रायपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए प्रेरित करें।

इनमें पीटीए अध्यक्ष, भोजन माता, ग्राम प्रधान, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों को शामिल किया जाए। सभी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक आपसी तालमेल से एडमिशन प्रक्रिया शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed