फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Election Commission tightens its grip on works of departments as well as National Gam

Uttarakhand: विभागों समेत राष्ट्रीय खेलों के कामों में भी निर्वाचन आयोग का शिकंजा, मशाल रैली पर सख्ती

Thu, 02 Jan 2025 01:48 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2025 01:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों को लेकर जो मशाल रैली निकाली जा रही है, उस पर आयोग ने शर्तें लगा दी हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों में तो आसानी से निकल रही है लेकिन शहरी क्षेत्रों में इसके वाहन पर लगे राजनीतिक पोस्टर ढके जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Election Commission tightens its grip on works of departments as well as National Gam
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव की आचार संहिता में विभागों समेत राष्ट्रीय खेलों से भी जुड़ी गतिविधियां फंस गई हैं। आयोग ने मशाल रैली को इससे जुड़े राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध के साथ सशर्त अनुमति दी है। फिलहाल, आयोग के पास अनुमति संबंधी प्रार्थनापत्रों का अंबार लग गया है। आयोग के अफसर, चुनाव पर इसके प्रभाव के हिसाब से फैसला लेंगे।

विज्ञापन


चूंकि ये चुनाव शहरी क्षेत्रों में हैं इसलिए शहरों में विशेष सख्ती से आचार संहिता संबंधी प्रतिबंध लागू हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका दूरगामी असर नजर आ रहा है। राष्ट्रीय खेलों को लेकर जो मशाल रैली निकाली जा रही है, उस पर आयोग ने शर्तें लगा दी हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों में तो आसानी से निकल रही है लेकिन शहरी क्षेत्रों में इसके वाहन पर लगे राजनीतिक पोस्टर ढके जा रहे हैं। शहरों में आयोग ने इससे जुड़े राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav: 202 नामांकन रद्द, अब मैदान में बचे 6238 प्रत्याशी, आज नाम वापसी का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों के टेंडर विचाराधीन
राष्ट्रीय खेलों से जुड़े तमाम टेंडर जारी किए जाने हैं, जिनकी अनुमति के प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग के पास पहुंचे हैं। आयोग इनके जनप्रभाव के हिसाब से निर्णय लेगा। जिन टेंडर से जनता पर ज्यादा असर पड़ेगा, उनको फिलहाल अनुमति नहीं मिलेगी। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 15 से ज्यादा विभागों ने निविदाएं निकालने, नई भर्ती या कई अन्य फैसलों से जुड़ी अनुमति मांगी है। आयोग में अनुमतियों के लिए प्रस्तावों का अंबार लग गया है। 100 से अधिक अनुमतियां आयोग ने फिलहाल रोकी हुई हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है।

आपदा संबंधी कार्यों के लिए भी अनुमति मांगी
सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में आपदा संबंधी निर्माण कार्यों के लिए भी प्रक्रिया शुरू की है। आयोग के पास इससे जुड़ी तमाम अनुमतियां आई हुई हैं। आयोग के अफसरों का कहना है कि सभी अनुमतियों में जनप्रभाव देखा जा रहा है। अगर इससे चुनाव पर कोई असर पड़ेगा तो आयोग अनुमति नहीं देगा।

राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी निविदाओं का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय होगा। मशाल रैली कुछ प्रतिबंधों के साथ निकाली जा सकती है। अन्य विभागों से भी आए अनुरोध का हम अध्ययन कर रहे हैं।
- सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed