फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav 202 nominations cancelled today is Last chance to withdraw nomination

Uttarakhand Nikay Chunav: 202 नामांकन रद्द, अब मैदान में बचे 6238 प्रत्याशी, आज नाम वापसी का मौका

Thu, 02 Jan 2025 01:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2025 01:25 PM IST
सार

Uttarakhand Nikay Chunav: नगर निकायों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए, जिनमें से दो रद्द हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav 202 nominations cancelled today is Last chance to withdraw nomination
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। आज बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी।

विज्ञापन


नगर निकायों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए, जिनमें से दो रद्द हो गए। 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन आए, जिनमें से 20 रद्द हुए। 46 नपं अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन आए, जिनमें से 12 रद्द हुए।
विज्ञापन


मेयर-अध्यक्ष के कुल 690 में से 34 रद्द हो गए। अब 656 बचे हैं। इनमें मेयर के 101, नपा अध्यक्ष के 265 और नपं अध्यक्ष पद के 290 नामांकन बचे हैं। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूसीसी जल्द, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फिर दिए संकेत; एक्स पर लिखी ये बात...

पार्षद-वार्ड सदस्य के 5582 नामांकन वैध

100 निकायों में 5750 नामांकन पार्षद और वार्ड सदस्य के लिए आए, जिनमें से 168 रद्द होने के बाद अब 5582 नामांकन वैध हैं। इनमें नगर निगम के पार्षद के लिए 2240, नगर पालिका के 1834 और नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed