फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: wild Pig attacked on Woman in Kotdwar

उत्तराखंड: खेत में घास काट रही महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर

Mon, 08 Nov 2021 07:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धूमाकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, धूमाकोट Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Nov 2021 07:16 PM IST
सार

महिला के चिल्लाने पर नजदीक खेत में काम कर रही अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हो हल्ला किया तो सूअर जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: wild Pig attacked on Woman  in Kotdwar
जंगली सुअर केहमले में महिला घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीडांडा ब्लाक के कसाना पल्ला गांव के पास घास काट रही एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा ले जाया गया है। डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि कसाना पल्ला गांव निवासी रोशनी देवी (28) पत्नी कृष्णपाल सिंह सोमवार शाम करीब चार बजे गांव के पास खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी। तभी अचानक झाड़ी में घात लगाए बैठे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने पर नजदीक खेत में काम कर रही अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हो हल्ला किया तो सूअर जंगल की ओर भाग गया। महिला के परिजन लहूलुहान हालत में महिला को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा लेकर पहुंचे। डॉ. जिसान अहमद ने बताया कि महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भालुओं के हमले में युवक घायल 
कीर्तिनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठार डागर में अपने गांव जो रहे युवक पर दो भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। ग्रामीण युवक को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले गए, जहां अब उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। 

ग्राम प्रधान कोठार बलदेव नेगी ने बताया कि रिंगोल गांव निवासी मणीराम भट्ट का बेटा नीरज सोमवार दोपहर में अपने मूल गांव रिंगोल गांव से कुलसैंण जा रहा था। (मणीराम का परिवार कुलसैंण मेें रहता है।) रिंगोल गांव और कुलसैंण के बीच रास्ते में दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया।


भालुओं का हमला होते ही नीरज मदद के लिए चिल्लाने लगा, तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। भीड़ देखकर भालू भाग गए। ग्रामीण नीरज को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले गए। कॉलेज के इमरजेंसी इंचार्ज प्रो. रविंद्र बिष्ट ने बताया कि घायल की स्थिति अब काफी ठीक है। इधर, कीर्तिनगर रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि घायल की स्थिति जानने के लिए टीम को अस्पताल भेजा गया है। सरकारी नियमों के तहत घायल की मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed