फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: unemployed Migrants Will Get job through UPNL

उत्तराखंड: कोरोना की वजह से बेरोजगार होने वाले प्रवासियों को उपनल के माध्यम से मिलेगी नौकरी 

Fri, 14 May 2021 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 May 2021 10:36 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही प्रवासियों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश में अब तक करीब 50 हजार प्रवासी लौट चुके हैं 

विज्ञापन
Uttarakhand News: unemployed Migrants Will Get job through UPNL
उत्तराखंड लौटते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड की वजह से बेरोजगार होने वाले पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं अन्य को उपनल के माध्यम से नौकरी मिलेगी। इस संबंध में पूर्व से लागू व्यवस्था को 31 मार्च 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


कोविड की वजह से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। जो इस संकट काल में राज्य में वापस लौट रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोनाकाल में वापस लौटे प्रवासियों को उपनल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। 16 सितंबर 2020 को शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में वापस आने वाले उत्तराखंडवासियों को उनके अनुभव, योग्यता एवं कौशल के अनुसार उनके निवास स्थान के नजदीक उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के माध्यम से अस्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर: 50 हजार प्रवासी लौटे, मई में बढ़ गई रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया  कि 31 मार्च 2021 तक पंजीकृत लोगों को ही रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन शासन की ओर से इस व्यवस्था को अब 31 मार्च 2022 तक के लिए जारी रखने का आदेश किया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई की ओर से इस संबंध में उपनल के प्रबंध निदेशक को आदेश जारी किया गया है। 

कोरोना काल में कई लोग अपने राज्य में वापस आ रहे हैं। राज्य में लौटने वाले इन पूर्व सैनिकों, उनके आश्रित एवं अन्य के लिए उपनल के माध्यम से नौकरी की जो व्यवस्था की गई थी उसे 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ाया गया है। 
-ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा, प्रबंध निदेशक उपनल  

हटाए गए उपनल कर्मचारियों को खाली पदों पर मिलेगी तैनाती 

उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के माध्यम से विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारियों को बिना किसी वजह नहीं हटाया जाएगा। प्रदेश में लगभग 20 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।

शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है कि किसी भी कर्मचारी को बिना किसी ठोस वजह के न हटाया जाए। यदि किसी विभाग में नियमित नियुक्ति के कर्मचारी की तैनाती होती है तो इसकी वजह से उस विभाग में हटाए गए उपनल कर्मचारी को उसके समान खाली पद पर प्राथमिकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी।

मुख्य सचिव ओर प्रकाश की ओर से इस संबंध में समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हटाए गए उपनल कर्मचारियों को उनके अनुरोध के आधार पर तैनाती दी जाए। 

कुछ विभागों में कर्मचारी सीधी भर्ती से आ रहे हैं। ऐसे में इन विभागों में पहले से काम कर रहे उपनल कर्मचारी यदि प्रभावित (हटाए जाते) होते हैं तो उन्हें अन्य खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी। 
-ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा प्रबंध निदेशक उपनल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed