Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15-point demand: Agitation intensifies in Song Valley; warning of road blockades issued

15 सूत्रीय मांग: सौंग घाटी में आंदोलन तेज, चक्का जाम की चेतावनी

Thu, 19 Nov 2026 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
15-point demand: Agitation intensifies in Song Valley; warning of road blockades issued
देहरादून। सौंग घाटी की 15 सूत्री मांगों को लेकर सौंग बांध समिति एवं सौंग घाटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के सौदना गांव और ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप आंदोलनकारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


धरना स्थल पर उत्तराखंड सरकार की राज्य सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत और भाजपा कार्यकर्ता सुलोचना राणा पहुंची। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और 15 सूत्री मांगों की जानकारी ली। गीता रावत ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के साथ क्षेत्रवासियों की बैठक आयोजित कराई जाएगी, ताकि उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जा सके।
विज्ञापन


सौंग बांध समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप पंवार की संयुक्त अध्यक्षता में चल रहे आंदोलन में सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी की। इसमें महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने सरकार से मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर मालदेवता बाजार और रायपुर चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि मांगों का न्यायसंगत समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed