फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Tongia village will get revenue village status

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में टोंगिया गांवों को मिलेगा राजस्व ग्राम का दर्जा

Fri, 28 Aug 2020 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Aug 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Tongia village will get revenue village status
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

प्रदेश सरकार अब उत्तराखंड के टोंगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करने जा रही है। ऐसा होने से प्रदेश के टोंगिया गांवों की करीब पचास हजार आबादी को राशनकार्ड से लेकर अन्य नागरिक सुविधाएं हासिल हो सकेंगी। सीएम के निर्देश पर इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


टोंगिया दरअसल उन श्रमिकों के गांव हैं जो 1930 में वनों में पौधरोपण के लिए हिमालयी क्षेत्र में लाए गए थे। आजादी से पहले इन श्रमिकों को वनों में स्थित गांवों को कई तरह की सुविधाएं भी हासिल थीं। 1980 के आसपास वन संरक्षण अधिनियम बनने के बाद इनके अधिकार खत्म हो गए और ये गांव भी संरक्षित वनों में घिर कर रह गए। 
विज्ञापन


अब इन टोंगिया गांवों को प्रदेश सरकार राजस्व ग्राम का दर्जा देने जा रही है। प्रदेेश में हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, चंपावत, खटीमा, रामनगर, नैनीताल आदि में इस तरह के गांव हैं। इन गांवों की आबादी करीब पचास हजार बताई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी ने कई टोंगिया गांवों को दिया है राजस्व ग्राम का दर्जा

कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश ने भी सहारनपुर, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों के टोंगिया गांवों को वन संरक्षण अधिनियम के तहत राजस्व गांव का दर्जा दिया था। 

टिहरी बांध विस्थापितों को दिया जा चुका है तोहफा

प्रदेश सरकार ने हाल ही में देहरादून और हरिद्वार में नौ गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा भी दिया था। वन भूमि का भू उपयोग परिवर्तन पहले होने के कारण इन गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करने में सरकार को कोई परेशानी भी नहीं हुई। 


ये फायदा मिलेगा टोंगिया गांवों को 

राशनकार्ड, बिजली, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा सहित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।

कोटहमने हाल ही में टिहरी बांध विस्थापितों के कई गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया है। इसी तरह से अब हम प्रदेश के टोंगिया गांवों को भी राजस्व ग्राम बनाने जा रहे हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा। इन्हें राजस्व गांवों के समान नागरिक सुविधाएं मिल पाएंगी।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed