मंत्रिमंडल विस्तार पर सुगबुगाहट: धामी ने शाह से एक घंटे तक किया विमर्श, सियासी हलकों में टटोले जाने लगे मायने
मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शाह से बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के हालात पर चर्चा की। इधर राजधानी के सियासी हलकों में इस मुलाकात के निहितार्थ टटोले जाने लगे। हालांकि मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
सीएम कैंप से जुड़े लोगों का कहना है कि लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा से हुए नुकसान के बारे में बताया। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबंधन, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी। पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।
Kishau Dam Project: सीएम धामी बोले, यूपी समेत चार राज्यों पर पड़े बढ़ी हुई लागत का भार, ये है पूरा मामला
मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के विकास को लेकर वृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में अवगत कराया। केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि सुख दुख में केंद्र सरकार मजबूती से उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।
मंत्रिमंडल विस्तार पर सुगबुगाहट
मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शाह से बात की है। कैबिनेट में तीन पद पहले खाली हैं। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने शाह को राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में समिति की अब तक प्रगति के बारे में भी मुख्यमंत्री ने शाह को जानकारी दी है।
चर्चाओं की वजह
भाजपा में सबसे ताकतवर नेताओं में शामिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के सियासी मायने यूं ही नहीं टटोले जा रहे हैं। दरअसल सीएम की दिग्गज शाह से यह मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब राज्य सरकार के सामने दैवीय आपदा के साथ-साथ भर्तियों में धांधली को लेकर बड़े और कड़े निर्णय लेने की चुनौती है। सियासी हलकों में यह संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री ने इन दोनों विषयों पर भी शाह से मार्गदर्शन मांगा होगा।