{"_id":"5f03f0878ebc3e42c317521b","slug":"uttarakhand-news-three-women-drift-in-kosi-river-near-jaurasi-body-found-of-a-missing-woman-after-46-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी के पास कोसी नदी में बहीं थी तीन महिलाएं, 46 घंटे बाद लापता महिला का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी के पास कोसी नदी में बहीं थी तीन महिलाएं, 46 घंटे बाद लापता महिला का मिला शव
Tue, 07 Jul 2020 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौरासी के पास रविवार को कोसी नदी पार करते समय बही तीन महिलाओं में से लापता एक महिला का शव 46 घंटे बाद 400 मीटर दूर नदी किनारे से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के सहारे बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार
विज्ञापन
जबकि दो महिलाओं के शव रविवार को निकालने के बाद सोमवार को गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई थी। वहीं चमड़िया गांव की लापता ललिता देवी (30) का शव मंगलवार की सुबह 08 बजे एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मृतक का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। इस दौरान एसडीआरएफ के साथ कौश्याकटौली प्रशासन की टीम मौजूद रही। वहीं मृतक ललिता देवी के शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।