फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon 2020 Update: Very high Rainfall Orange Alert in 8 district

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

Tue, 07 Jul 2020 01:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jul 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon 2020 Update: Very high Rainfall Orange Alert in 8 district
- फोटो : फाइल फोटो

देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में कई स्थानों पर मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा, अगले एक हफ्ते तक ज्यादातर जगह भारी या बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

बारिश से बढ़ा नदियों का जल स्तर, कई सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मुनस्यारी के गोल्फा गांव में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, नाचनी-भैसकोट 80 मीटर सड़क भुजगड़ नदी में समा गई। पिथौरागढ़ जिले में बारिश से 11 सड़कें बंद चल रही हैं। 

बारिश का सितम बागेश्वर जिले में भी जारी है, बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से बंद कांडा की ढालन-खुनौली समेत पांच सड़कों में अब भी यातायात बहाल नहीं हो सका है। बारिश से नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बागेश्वर में रविवार रात फिर करीब पौन घंटे तक तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed