फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Sports department is not getting coaches swimming pool built in pavilion ground is deserted

Uttarakhand News: खेल विभाग को नहीं मिल रहे कोच, सूना हुआ पवेलियन मैदान में बना स्वीमिंग पूल

Sat, 17 May 2025 03:36 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 May 2025 03:36 PM IST
सार

खिलाड़ी स्वीमिंग पूल खुलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन खेल विभाग को कोच न मिलने की वजह से खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Sports department is not getting coaches swimming pool built in pavilion ground is deserted
स्विमिंग पूल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिन प्रति दिन तापमान बढ़ने के साथ ही शहर के स्वीमिंग पूल भी गुलजार होने लगे हैं। गर्मी से राहत के साथ ही बच्चे तैराकी भी सीख रहे हैं, लेकिन खेल विभाग के स्वीमिंग पूल के लिए विभाग को कोच ही नहीं मिल रहे हैं।इससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं रखरखाव के अभाव से पूल की स्थिति और सुरक्षा उपकरण भी खराब होने लगे हैं। साथ ही पूल के आसपास गंदगी का भी अंबार लगने से खिलाड़ियों को बीमारी का डर सता रहा है। पवेलियन मैदान में बने स्वीमिंग पूल के लिए विभाग को कोच नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते इस सीजन अभी तक पूल का इस्तेमाल ही नहीं हुआ।
विज्ञापन


खिलाड़ी भी पूल को खुलवाने की मांग कर रहे
उधर, खिलाड़ी भी पूल को खुलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोच न मिलने की वजह से खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इस पूल में खिलाड़ियों के लिए सुबह और शाम तीन-तीन कक्षाएं संचालित की जाती थीं। विभाग के नियमों के अनुसार कोच के पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कोच विभाग के पास आए भी तो उनके पास स्थायी निवास न होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा सितंबर के बाद पूल को बंद कर दिया जाता है तो कुछ महीनों के लिए कोच आने से बच रहे हैं।


ये भी पढ़ें...Dehradun: आईएसबीटी रिश्वतकांड के बाद पटेलनगर कोतवाल को हटाया, तीन दिन पहले रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार

निजी स्वीमिंग पूल संचालकों की चांदी: शहर में बीते कुछ सालों में निजी स्वीमिंग पूल की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही यहां आने वालों की संख्या भी बढ़ी है। किराये की बात करें तो यहां एक घंटे के लिए 150 से 250 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed