उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर में रह रही महिला कमरे के रोशनदान से चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। कमरे में उसका छह साल का बच्चा मृत पाया गया है। माना जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर बेटे ही हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका काजल का प्रेम विवाह हुआ था और उनके तीन बेटे हैं।
उत्तराखंड: घरेलू कलह से तंग आकर पहले मां ने तकिये से मुंह दबाकर बेटे को मारा, फिर की आत्महत्या, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:30 AM IST
सार
काजल ने मेवाराम से 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े के चलते काजल बुधवार को अपने छोटे बेटे कुलदीप (6) को लेकर खेड़ा में अपने चचिया ससुर के घर आ गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन