उत्तराखंड: देहरादून से इंदौर और उज्जैन एक्सप्रेस के संचालन को मिली रेलवे बोर्ड की मंजूरी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इंदौर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। जबकि उज्जैन एक्सप्रेस मंगलवार और बुधवार को संचालित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून से उज्जैन और इंदौर के साथ ही मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए खबर राहत देने वाली है। रेल मंडल मुख्यालय के अनुरोध पर रेलवे बोर्ड ने देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस और देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। इंदौर एक्सप्रेस का संचालन 23 जुलाई से और उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 27 जुलाई से किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इंदौर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। जबकि उज्जैन एक्सप्रेस मंगलवार और बुधवार को संचालित की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि इंदौर एक्सप्रेस का इंदौर से देहरादून के लिए 25 जुलाई से संचालन होगा। वहीं, उज्जैन से देहरादून के लिए उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 29 जुलाई से शुरू किया जाएगा। दोनों ट्रेनों को सुबह 5:50 पर इंदौर और उज्जैन के लिए रवाना किया जाएगा।
बता दें कि इंदौर और उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन नहीं होने से नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, झांसी, भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही थीं। इसको देखते हुए मंडल मुख्यालय की ओर से उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड को दोनों ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। देहरादून से अब सिर्फ सहारनपुर पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होना बाकी है।
सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होने से परेशानी
कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद रेलवे बोर्ड की ओर से अब तक देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन के संचालन को मंजूरी नहीं दी गई है। इससे उन हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जो हरिद्वार, रुड़की, लक्सर और सहारनपुर में स्थित औद्योगिक इकाइयों में नौकरी करते हैं।
रेलवे की ओर से ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित श्रेणी में ही यात्रा करने की अनुमति दिए जाने की वजह से हजारों दैनिक यात्री ट्रेनों में सफर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को परिवहन निगम की बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।