{"_id":"614ac7bd8ebc3e7cfe0f0151","slug":"uttarakhand-news-late-night-forest-department-killed-a-bear-in-joshimath","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बीती देर रात वन विभाग ने मार गिराया जोशीमठ में आतंक का पर्याय बना भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बीती देर रात वन विभाग ने मार गिराया जोशीमठ में आतंक का पर्याय बना भालू
Wed, 22 Sep 2021 11:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:39 AM IST
सार
मारी गई मादा भालू रोज की तरह मंगलवार देर रात को सिंहधार की घनी आबादी में पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के जोशीमठ में आतंक का पर्याय बने भालुओं मे से एक को बीती रात साढ़े बारह बजे मार गिराया गया। वन विभाग की टीम ने इस मादा भालू को सिंहधार एरिया में पीछा करते हुए ढेर किया।
विज्ञापन
मारी गई मादा भालू रोज की तरह मंगलवार देर रात को सिंहधार की घनी आबादी में पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मय ट्रेंकुलाइज टीम के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन मादा भालू वन विभाग टीम की दस्तक को भांपते हुए नीचे की ओर भाग गई।
विज्ञापन
टीम ने वहां पहुंचकर भालू को घेर कर ट्रेंकुलाइज करने के लिए गोली दागी। गोली दागते ही मादा भालू वन कर्मियों पर आक्रमण करने की कोशिश करने लगी। तब टीम ने काफी मशक्कत के बाद भालू को ढेर कर दिया।
विज्ञापन