{"_id":"615fd0ba8ebc3e61ea17fc74","slug":"uttarakhand-news-history-sheeter-shot-dead-in-roorkee-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: गोल भट्टा में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: गोल भट्टा में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
Fri, 08 Oct 2021 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:34 AM IST
सार
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा निवासी दो परिवारों में कुछ समय से आपसी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार रात करीब नौ बजे एक पक्ष का हिस्ट्रीशीटर बाबू घर के बाहर खड़ा था। बताया जाता है कि इसी बीच दो लोग आए और अचानक फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने हिस्ट्रीशीटर बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक प्रवीण वाल्मीकि का गुर्गा था।
विज्ञापन
एक गोली पेट और दूसरी उसके सिर में जा लगी
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा निवासी दो परिवारों में कुछ समय से आपसी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार रात करीब नौ बजे एक पक्ष का हिस्ट्रीशीटर बाबू घर के बाहर खड़ा था। बताया जाता है कि इसी बीच दो लोग आए और अचानक फायरिंग कर दी। एक गोली पेट और दूसरी उसके सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास आरोपियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन