फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Government Says To Do Work Hard In Salt Selection For Become Ranked Minister

उत्तराखंड: अब दर्जाधारी बनना है तो सल्ट चुनाव में दिखाना होगा दमखम, हर गतिविधि पर रहेगी सरकार और संगठन की निगाह 

Sat, 03 Apr 2021 02:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Government Says To Do Work Hard In Salt Selection For Become Ranked Minister
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र राज के दायित्वधारियों को कुर्सी से हटाने के बाद उन चेहरों की वापसी हो सकती है जो सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में दमखम दिखाते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सल्ट विधानसभा उपचुनाव के बाद ही नए दायित्वों की घोषणा करेंगे। तब तक दायित्व से हटाए गए भाजपा नेताओं की उपचुनाव में सक्रियता पर सरकार और संगठन की कसौटी पर होगी। 

विज्ञापन


सल्ट विधानसभा का उपचुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री की यह पहली चुनावी परीक्षा है। पार्टी ने पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस भी उपचुनाव में बेहद गंभीरता के साथ लड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंडः प्रदेश सरकार ने त्रिवेंद्र राज के दर्जाधारियों को हटाया, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी के मैदान में उतरते ही सल्ट के चुनाव का प्रचार गरमाने लगा है। अगले कुछ दिन में सरकार के तकरीबन सभी मंत्री व बड़े नेता सल्ट में प्रचार करते नजर आएंगे। सरकार के दायित्वधारियों को भी प्रचार में उतरने का फरमान था। 

अब पदों से हटा दिए जाने के बाद पूर्व दायित्वधारियों को अपने दमखम से प्रचार में जुटना होगा। संगठन और सरकार की पूर्व दायित्वधारियों पर निगाह रहेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, जो नेता जितना सक्रिय होगा, उसकी सरकार में वापसी की उतनी अधिक संभावना होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि दायित्व तय करना सरकार का विशेषाधिकार है। इसमें संगठन का कोई दखल नहीं है। संगठन में जो कार्यकर्ता कसौटी पर खरा उतरता है, उसे पूरा सम्मान मिलता है। 

Trending Videos

तीन दिन प्रभारी के साथ सल्ट में डेरा डालेंगे कौशिक

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आठ अप्रैल से 11 अप्रैल तक सल्ट विधानसभा क्षेत्र में डेरा डालेंगे। इस दौरान वे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले कौशिक अपने दूसरे चरण का दौरा छह अप्रैल से शुरू करेंगे। वह उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जिलों के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कौशिक छह मार्च को 12 बजे देहरादून से उत्तरकाशी जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहां पहुंचकर चार से पांच बजे युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम के के बाद पांच से सात बजे तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम बड़कोट में ही रहेगा। दूसरे दिन सात अप्रैल को सुबह 8.30  बजे बड़कोट से उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान कर ब्रह्मखाल मंडल के ग्योला बूथ पर बूथ इकाई अध्यक्ष के घर पर जलपान व भाजपा का झंडा फहराएंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली में भाग लेंगे। उनकी प्रेसवार्ता भी होगी। जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। वह देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। 

आठ अप्रैल को देहरादून से सल्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां सल्ट उपचुनाव में विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की चुनावी समीक्षा बैठक भी लेंगे। इस दौरान वह नौ अप्रैल को ऊधमसिंह नगर में होंगे। रुद्रपुर में वह युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रवास कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली बैठकों में संबंधित जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिले के पदाधिकारी, जिले में रहने वाले मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री व विभागों व प्रकोष्ठों के संबंधित जिले में निवास करने वाले प्रदेश संयोजक, सह संयोजक बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बैठक में निर्वाचित व नामित जन प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

प्रवास की तैयारी के लिए समन्वयक बनाए
प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास की तैयारी के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को समन्वयक बनाया गया है। इसमें उत्तरकाशी जिले के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान व प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल व ऊधमसिंह नगर के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट को समन्वयक बनाया गया है। सभी समन्वयकों को प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास से पूर्व संबंधित जिले में प्रवास कर जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय कर तैयारी बैठक करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed