फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : all liability holder during former cm trivendra Singh Rawat period removed

उत्तराखंडः प्रदेश सरकार ने त्रिवेंद्र राज के दर्जाधारियों को हटाया, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी किया आदेश

Fri, 02 Apr 2021 03:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Apr 2021 03:58 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में बनाए गए दायित्वधारियों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand news : all liability holder during former cm trivendra Singh Rawat period removed
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में बनाए गए दायित्वधारियों को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही दायित्वधारियों को पदों से हटाने की संभावनाएं जताई जा रही थी।

विज्ञापन

संवैधानिक पदों पर नियुक्त महानुभावों को पद मुक्त नहीं किया गया

गोपन (मंत्रिपरिषद) की ओर से मुख्य सचिव ओम प्रकाश के आदेश मुताबिक, 18 मार्च 2017 से लेकर अब तक विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों में नामित या नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार व अन्य पदों पर गैरसरकारी महानुभावों जिन्हें मंत्री स्तर, राज्यमंत्री स्तर व अन्य स्तर का दर्जा प्राप्त है को पद मुक्त कर दिया गया है। जिन संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि के लिए महानुभाव नियुक्त हुए हैं, उन्हें पद मुक्त नहीं किया गया है।

विज्ञापन

त्रिवेंद्र सरकार में 100 से अधिक बना दिए थे दायित्वधारी

पिछले चार साल के दौरान त्रिवेंद्र सरकार में 100 से अधिक दायित्वधारी बना दिए गए थे। शुरुआत दो साल में दायित्वधारियों की संख्या सीमित थी। लेकिन बाद के दो सालों में बड़ी संख्या में दायित्व बांटे गए। इसके बावजूद पार्टी में दायित्वों को लेकर असंतोष रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब शुरू होगा दायित्व बचाने और हासिल करने का खेल

त्रिवेंद्र सरकार के सभी दायित्वधारियों की कुर्सी खिसक जाने के बाद अब अपनी कुर्सियों को बचाने और दायित्व हासिल करने का खेल शुरू हो जाएगा। दायित्वधारियों को पदमुक्त करने के बाद खाली हो गई कुर्सियों पर नई ताजपोशी करने के लिए कसरत भी शुरू हो गई है।

संगठन से बाद कर बनाए जाएंगे दायित्वधारी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के छह अप्रैल को क्वारंटीन अवधि से बाहर आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से चर्चा कर नए दायित्वधारियों की ताजपोशी का मार्ग प्रशस्त करेंगे।



पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साधी चुप्पी

दायित्वधारियों को हटाए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुप्पी साधी है। शुक्रवार को पौड़ी से लौटते हुए वह ऋषिकेश में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सरकार का निर्णय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed