फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: fixed charge relaxation in file only

उत्तराखंड: फाइलों में हांफी, फिक्स चार्ज की माफी, मुख्यमंत्री ने की थी तीन माह तक छूट की घोषणा

Mon, 11 Oct 2021 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Oct 2021 02:38 PM IST
सार

अगस्त में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में तीन माह तक फिक्स चार्ज से छूट प्रदान की जाएगी। लेकिन सभी घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिलों में फिक्स चार्ज जुड़ कर आ रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: fixed charge relaxation in file only
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को तीन माह तक फिक्स चार्ज माफी का लाभ देने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा फाइलों में दबकर रह गई। उधर, सितंबर के बाद अक्तूबर में भी उपभोक्ताओं के पास बिल आया तो उसमें फिक्स चार्ज बाकायदा लगा हुआ आया। लोगों का कहना है कि जब सीएम ने घोषणा कर दी है तो अभी तक इसका लाभ क्यों नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


दरअसल, अगस्त में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में तीन माह तक फिक्स चार्ज से छूट प्रदान की जाएगी। लेकिन सभी घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिलों में फिक्स चार्ज जुड़ कर आ रहा है। उपभोक्ता उम्मीद लगा कर बैठे थे कि बिजली बिलों में फिक्स चार्ज जुड़ कर नहीं आएगा। सितंबर महीने में जो बिल आए, उनमें भी फिक्स चार्ज जुड़ कर आया।
विज्ञापन


अब अक्तूबर में जो बिल आ रहे हैं, उनमें भी फिक्स चार्ज जुड़कर आ रहा है। सीएम की घोषणा के तहत प्रदेश के करीब दो लाख उपभोक्ताओं को इस घोषणा से लाभ मिलना था। इस पर सरकार पर करीब 24 करोड़ का भार आ रहा था। दरअसल, शासन के स्तर से ही यह आदेश जारी नहीं हो पाया है, जिस वजह से यूपीसीएल भी उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं दे पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरचार्ज में मिल चुकी है राहत
बिजली उपभोक्ताओं को सिर्फ फिक्स चार्ज में ही राहत नहीं मिलनी है, बल्कि सरचार्ज में भी उन्हें राहत दी जानी थी। सीएम की घोषणा के तहत इसके आदेश जारी किए जा चुके हैं। 

एक माह नहीं, 15 दिन में जमा करना है बिल
जागरूक बनो, आवाज उठाओ संस्थान के संयोजक यशवीर आर्य का कहना है कि अब अक्तूबर के जो बिल जारी हुए हैं, उनमें किसी तरह की कोई छूट नहीं मिली है। न फिक्स चार्ज की और न ही ऑनलाइन भुगतान की या देरी से भुगतान की। उन्होंने कहा कि पहले बिजली बिल का भुगतान एक माह के भीतर करना होता था लेकिन अप्रैल के बाद से इस अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया।

यूनिट के हिसाब से आ रहे फिक्स चार्ज
बिजली बिल में यूनिट खर्च के हिसाब से फिक्स चार्ज आ रहे हैं। 100 यूनिट तक 60 रुपये, 101-200 यूनिट तक 120 रुपये, 201-400 यूनिट तक 200 रुपये और 400 से ऊपर 300 रुपये मासिक। किसी उपभोक्ता ने अगर दो माह में 830 यूनिट उपयोग की है तो उसे 600 रुपये फिक्स चार्ज, फ्यूल चार्जेज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि भी देनी होगी। 


मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सरचार्ज माफी का आदेश यूपीसीएल से जारी हो चुका है। फिक्स चार्ज को लेकर भी जल्द ही आदेश होगा। वैसे भी जिस दिन से यह आदेश होगा, उससे आगामी तीन माह तक छूट का लाभ प्रभावी रहेगा। -एमएल प्रसाद, निदेशक, परिचालन, यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed