फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: first time recruitment in polytechnic colleges

उत्तराखंड: पॉलिटेक्निकों में भर्ती को पहली बार परीक्षा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सिलेबस तैयार करने में जुटा

Sat, 18 Sep 2021 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंटरव्यू के माध्यम से भर्तियां होती थीं। लेकिन पहली बार प्रिंसिपल, प्रवक्ता और कर्मशाला अधीक्षक के पदों पर परीक्षा के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसका सिलेबस तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: first time recruitment in polytechnic colleges
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में भर्ती के लिए पहली बार परीक्षा होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का सिलेबस तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। आने वाले दो से तीन माह में यह भर्ती शुरू हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग हजारों पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू करने जा रहा है, जिनका कोई शुल्क नहीं लगेगा।

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग करने जा रहा है यह भर्तियां
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंटरव्यू के माध्यम से भर्तियां होती थीं। लेकिन पहली बार प्रिंसिपल, प्रवक्ता और कर्मशाला अधीक्षक के पदों पर परीक्षा के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसका सिलेबस तैयार किया जा रहा है। दो से तीन माह में भर्ती के आवेदन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा लोक सेवा आयोग प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती शुरू करने जा रहा है। हाईकोर्ट महाधिवक्ता कार्यालय में एपीएस की भर्ती भी की जाएगी। अभी जेई भर्ती की सिफारिश(अधियाचन) भी आने की संभावना है। जैसे ही आएगा, वैसे ही इसकी भर्ती प्रक्रिया भी आयोग शुरू कर देगा। कुल मिलाकर अगले दो से तीन माह में करीब सात अलग-अलग पदों पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्तियां शुरू करने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक हजार पदों पर भर्ती शुरू करेगा चयन आयोग
उधर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी अलग-अलग विभागों के करीब एक हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान पर्यवेक्षक, आईटीआई कर्मशाला अनुदेशक, गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर भी जल्द ही भर्ती के आवेदन शुरू होने जा रहे हैं।

इसके अलावा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की सिफारिश(अधियाचन) भी जल्द आने वाला है। उसका अध्ययन करने के बाद आयोग अगले दो से तीन माह के भीतर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। कुल मिलाकर करीब एक हजार पदों पर यह भर्तियां शुरू होंगी।


सभी भर्तियों में निशुल्क आवेदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के मुताबिक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सभी भर्तियों के आवेदन में कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह भर्तियां निशुल्क की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed