हल्द्वानी: हाथी ने जंगल में लकड़ी बीनने गए दंपती पर किया हमला, महिला की मौत
मदन सिंह और उनकी पत्नी 45 वर्षीय नंदी तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज के जंगल दानीबंगर में शाम छह बजे जलौनी लकड़ी बीनने गए थे। अचानक एक हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में गौलापार के दानीबंगर जंगल में लकड़ी बीनने गए दंपती पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि पति ने भागकर जान बचाई। कालीपुर सुंदरपुर रैक्वाल के रहने वाले मदन सिंह और उनकी पत्नी 45 वर्षीय नंदी तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज के जंगल दानीबंगर में शाम छह बजे जलौनी लकड़ी बीनने गए थे।
अचानक एक हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। मदन सिंह ने भागकर जान बचा ली लेकिन नंदी हाथी के हमले से बच नहीं सकी। सूचना मिलने पर ग्रामीण, पुलिस और तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। एसओ चोरगलिया हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि करीब सौ मीटर जंगल में नंदी का क्षत विक्षत शव मिला है।
दिवाली 2021: सैलानियों की बुकिंग से कॉर्बेट फुल, रेड अलर्ट जारी, वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द
पहले भी हो चुकीं घटनाएं
गौलापार क्षेत्र में वन्यजीवों के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल जुलाई में गौला रेंज में हाथी के हमले में बीट वॉचर त्रिलोक राम की पत्नी पार्वती देवी की मौत हो गई थी। इसी साल गौलापार निवासी चनर सिंह की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। हाथियों का झुंड कई बार लोगों की फसल को भी नुकसान पहुंच चुका है।
तेंदुए ने हमला कर बच्चे को किया जख्मी
बागेश्वर में रविवार की देर शाम कठायतबाड़ा में तेंदुए ने एक बालक पर हमला कर जख्मी कर दिया। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। तेंदुए के हमले से इलाके के लोगों में दहशत है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
रविवार देर शाम जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा में साथियों के साथ खेल कर लौट रहे द्यांगण निवासी जीवन लाल के बेटे गौरव कुमार (10) पर घर से महज सी मीटर की दूरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गौरव अपने बड़े भाई सुमित के साथ घर लौट रहा था। गली में अंधेरा था। तेंदुआ अचानक गौरव पर झपट गया। गौरव और उसके भाई के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तेंदुआ भाग निकला। गौरव के पैर में तेंदुए ने गहरे जख्म कर दिए।
जख्मी गौरव को परिवारजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। स्थानीय निवासी शिव दत्त पांडे का कहना है कि तेंदुआ अक्सर इलाके में दिखाई दे रहा है। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के साथ ही प्रभावित परिवार को बच्चे केइलाज के लिए मुआवजा देने की मांग की है। वन रेंजर श्याम सिंह करायत का कहना है कि विभाग की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में रात्रि गश्त की जा रही है।