फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News easy to build house on a small plot Now

उत्तराखंड: छोटे प्लॉट पर मकान बनाना हुआ आसान, मिनटों में खुद पास करा सकते हैं नक्शा

Tue, 17 Jan 2023 03:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 03:22 PM IST
सार

अभी तक प्रदेश में घर बनाने के लिए प्राधिकरण से नक्शा पास कराने का प्रावधान है। पिछले दिनों आवास विभाग ने 40 ऐसे नक्शे जारी किए थे जो कि पूर्व से स्वीकृत(प्री एप्रूव्ड) थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News easy to build  house on a small plot  Now
छोटा घर - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तराखंड में छोटे साइज के प्लॉट पर मकान बनाना अब आसान हो गया है। आवास विभाग ने 90 गज तक के प्लॉट के लिए ऐसे 192 नक्शे तैयार कर लिए हैं, जिनमें से कोई भी नक्शा चुनकर आप घर बना सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


अभी तक प्रदेश में घर बनाने के लिए प्राधिकरण से नक्शा पास कराने का प्रावधान है। पिछले दिनों आवास विभाग ने 40 ऐसे नक्शे जारी किए थे जो कि पूर्व से स्वीकृत(प्री एप्रूव्ड) थे। इन नक्शों में भी हर प्लॉट के आकार के हिसाब से चुनाव करने में लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


Joshimath: दो और होटलों में आई दरारें... PWD का गेस्ट हाउस हुआ तिरछा, जल्द किया जाएगा ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आवास विभाग ने ऐसे 192 नक्शे ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। आप अपने प्लॉट के साइज के हिसाब से इनमें से नक्शों का चुनाव कर इसे खुद पास करा सकते हैं। इसकी फीस भी ऑनलाइन जमा हो जाएगी, जिसके बाद सीधे घर बनाने का काम शुरू करना है। अपर आवास आयुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि यह नक्शे तैयार हो चुके हैं। लोग बिल्कुल आसानी से नक्शे पास कर सकेंगे।

कॉमन सर्विस सेंटर से करें आवेदन
90 गज तक के प्लॉट का नक्शा पास कराने के लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। यहां से सीधे अपनी पसंद का नक्शा चुनें और वह पास करें। इसके बाद न तो आर्किटेक्ट के पास जाने का झंझट और न ही प्राधिकरण में चक्कर काटने की जरूरत। सीएससी इसके लिए 50 रुपये शुल्क लेगा। शुल्क यहीं से जमा होगा और सीएससी के माध्यम से ही नक्शा मिल जाएगा।

यह होगा लाभ
अभी तक 90 गज तक के प्लॉट पर बड़ी संख्या में बिना नक्शे पास हुए मकान बनने का प्रचलन रहा है। अगर इनका सर्वे किया जाए तो बड़ी संख्या में बिना नक्शे के मकान सामने आएंगे। 90 गज तक के मकानों के नक्शों की प्रक्रिया आसान करने से सुनियाेजित निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। निर्माण पर विवाद न होने का शपथ पत्र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed