उत्तराखंड: जल्द कैलाश मानसरोवर तक कार से जा सकेंगे श्रद्धालु - केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट
गुंजी स्थित बीआरओ कैंप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि लिपुलेख तक बीआरओ ने सड़क निर्माण पूरा कर लिया है। अब 60 करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) तेज गति से कैलाश मानसरोवर के लिए सड़क निर्माण का काम कर रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब लोग कार से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लिपुलेख तक डामरीकरण के लिए 60 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।
लिपुलेख तक बीआरओ ने सड़क निर्माण पूरा किया
रविवार को गुंजी स्थित बीआरओ कैंप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि लिपुलेख तक बीआरओ ने सड़क निर्माण पूरा कर लिया है। अब 60 करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर ही सुविधाओं का विस्तार करते हुए आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा कराई जाएगी।
आने वाले समय में यह क्षेत्र देश में बॉर्डर टूरिज्म के रूप में सबसे बेहतर डेस्टिनेशन होगा। इस सड़क के निर्माण से विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा भी सुगम हो गई है। बीआरओ के कर्नल एनके शर्मा ने सड़क निर्माण की विस्तृत जानकारी दी।
माइग्रेशन गांवों को मिलेगा अधिक राशन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दारमा, व्यास, चौदास, जोहार घाटी क्षेत्र में माइग्रेशन के दौरान अतिरिक्त खाद्यान्न का कोटा बढ़ाया जाएगा। सीमांतवासी देश के प्रहरी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में आवश्यक सुख-सुविधाएं बढ़ाने के साथ रोजगार के क्षेत्र में कार्य कराया जा रहा है।
संचार सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में संचार सुविधाओं को बढ़ाई जाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। संचार सुविधा बेहतर करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में विद्युत लाइन बिछाए जाने की कार्यवाही गतिमान है।