फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : congress angry on baba ramdev statement on allopathic doctors, bjp is silent

उत्तराखंड : बाबा रामदेव पर कांग्रेस हमलावर, मुकदमा दर्ज करने की मांग, भाजपा में चुप्पी

Wed, 26 May 2021 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 May 2021 09:55 AM IST
सार

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ट्विटर पर लिखा कि पूरे देश को क्रिश्चियनिटी में कन्वर्ट करने के षड्यंत्र के तहत योग ऋषि रामदेव को बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news : congress angry on baba ramdev statement on allopathic doctors, bjp is silent
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर सवालों की बौछार करने वाले बाबा रामदेव और उनके बचाव में ट्विटर पर विवादित संदेश जारी करने के मामले में भाजपा और सरकार ने चुप्पी साध ली है। लेकिन मुख्य विपक्षी दल इस मामले में बेहद आक्रामक है और उसने प्रदेश सरकार से इस मामले में बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


ऋषिकेश: बाबा रामदेव के बयान पर डॉक्टरों में उबाल, कहा-  जान पर बन आई तो एलोपैथिक अस्पताल आया था याद 
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने ट्विटर पर लिखा कि पूरे देश को क्रिश्चियनिटी में कन्वर्ट करने के षड्यंत्र के तहत योग ऋषि रामदेव को बदनाम किया जा रहा है। देशवासियों, अब तो गहरी नींद से जागो। नहीं तो आने वाली पीढ़ियां तुम्हें माफ नहीं करेंगी। बालकृष्ण के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने एतराज जताया है। हालांकि पार्टी के हमले के निशाने पर बालकृष्ण के स्थान पर बाबा रामदेव पर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : आयुर्वेद में है इलाज तो खोल दें कोविड सेंटर, रामदेव के 25 सवालों पर संतों और चिकित्सकों ने कसे तंज

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, इस मामले को डायवर्ट करने की कोशिश हो रही है। लेकिन बाबा रामदेव ने चिकित्सा जगत के परिप्रेक्ष्य में जो टिप्पणी की वह बेहद गंभीर है। अगर ये बात किसी और ने कही होती तो वह सींखचों के पीछे होता।

उन्होंने बाबा पर कोरोना के इलाज में दिन-रात जुटे डाक्टरों का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में इस तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं और यह भाजपा और आरएसएस के इशारे पर हो रहा है।

बाबा रामदेव अब लाला रामदेव हो गए : प्रीतम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा राम देव अब लाला रामदेव हो गए। यह वही हैं जो 35 रुपये लीटर पेट्रोल बिकवा रहे थे। कह रहे थे कि वोट 70 रुपये लीटर वाले को देना है या 35 रुपये लीटर वाले को। 

भाजपा सरकार में चुप्पी
योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के ट्वीट पर भाजपा और सरकार ने चुप्पी साध ली है। उनके मामले में कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने भी प्रकरण पर कुछ भी कहने से मना किया।

चिकित्सा पद्धतियों को लड़ाना, एक दूसरे का पूरक बनाना है : हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आयुर्वेद भारत का चिकित्सा शास्त्र है। इसको कोई पीछे नहीं धकेल सकता है। हमको अलग-अलग चिकित्सा पद्धति को लड़ाना नहीं, बल्कि एक-दूसरे का पूरक बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह वायरस अभी अभी आया है।

जिस समय आयुर्वेद व यूनानी पद्धतियां थी, उस समय में ऐसे वायरस नहीं थे। इसलिए किसी पद्धति में ऐसे वायरस से लड़ने की विधि नहीं है, तो हमको नाराज होने की आवश्यकता नहीं है। एलोपैथी भी अभी तक इस वायरस के उपचार का फुलप्रूफ रास्ता नहीं ढूंढ पाई है।

मगर जो जानें बची हैं, उन जानों को बचाने में यदि एलोपैथी का योगदान है तो आयुर्वेद, यूनानी पद्धति यहां तक होम्योपैथी में भी इम्युनिटी आदि बढ़ाने की औषधि व रस आदि देकर मानव की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया है। अपना अपना श्रेय सभी को दिया जाना चाहिए, मगर एक-दूसरे का पूरक समझ कर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed