फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bjp Put Question on Aap for Delhi Pollution

Delhi Pollution: भाजपा ने आप पर उठाया सवाल, कहा- दिल्ली में केजरीवाल का मॉडल फ्लॉप

Wed, 17 Nov 2021 11:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Nov 2021 11:05 PM IST
सार

भाजपा का कहना है कि अगर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से प्रदूषण हो रहा है तो सबसे ज्यादा प्रदूषण तो पंजाब और हरियाणा में होना चाहिए लेकिन दिल्ली की हवा की क्वालिटी ज्यादा खराब है, ऐसा क्यों?

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bjp Put Question on Aap for Delhi Pollution
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा ने दिल्ली प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार पर तंज किया है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया प्रदूषण बता रहा है कि केजरीवाल मॉडल फ्लॉप है।डॉ.भसीन ने कहा कि करोड़ों रुपये का विज्ञापन देकर प्रचार करने वाली केजरीवाल सरकार धरातल पर प्रदूषण को रोकने में असफल सिद्ध हुई है।

विज्ञापन


पराली से प्रदूषण फैलने की बात उठाई जाती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब, हरियाणा व एनसीआर के किसानों को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन अगर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से प्रदूषण हो रहा है तो सबसे ज्यादा प्रदूषण तो पंजाब और हरियाणा में होना चाहिए, लेकिन दिल्ली की हवा की क्वालिटी ज्यादा खराब है, ऐसा क्यों?
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... ऋषिकेश: प्रदूषण के काले साए ने छीनी योगनगरी की रौनक, बेहद कम हुई पर्यटकों की संख्या, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी चर्चा जरूर होनी चाहिए कि दिल्ली सरकार की कितनी आमदनी हुई, कितना पैसा प्रदूषण को नियंत्रित करने पर खर्च हुआ और कितना इनके विज्ञापन पर व्यय किया गया।


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: सांस के मरीजों को 'बेदम' कर रहा प्रदूषण, इमरजेंसी और ओपीडी में बढ़े मरीज 

आरोप लगाया कि दिल्ली में पराली से प्रदूषण रोकने का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार ने मात्र 40 हजार रुपये का रसायन लेकर जो काम कराया, उसके विज्ञापन पर 15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दिल्ली का केजरीवाल मॉडल लागू करने की बात कहने वाले आप के नेता बताएं कि क्या यही केजरीवाल मॉडल है?

 मनीष सिसोदिया ने लगाया था आरोप
मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके लिए पंजाब और हरियाणा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों की सरकारों ने किसानों की सुध ही नहीं ली। आज पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed