{"_id":"61607f868ebc3ed091349b54","slug":"uttarakhand-news-bjp-mla-harbhajan-singh-cheema-retires-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने राजनीति से लिया संन्यास, बेटे के लिए की टिकट की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने राजनीति से लिया संन्यास, बेटे के लिए की टिकट की दावेदारी
Fri, 08 Oct 2021 11:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:02 PM IST
सार
विधायक चीमा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने लगातार चार चुनावों में टिकट देकर उन पर भरोसा जताया। वह हमेशा ही पार्टी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर भी खरे उतरे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
75 साल की आयु पूरी कर चुके उत्तराखंड में काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। चीमा ने कहा कि काशीपुर सीट से भाजपा के टिकट के लिए वह अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा की दावेदारी पेश करेंगे। जल्द ही त्रिलोक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विधायक चीमा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने लगातार चार चुनावों में टिकट देकर उन पर भरोसा जताया। वह हमेशा ही पार्टी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर भी खरे उतरे। खासकर क्षेत्र को गुंडई और रंगदारी से मुक्त कराने में उन्होंने प्रभावी भूमिका निभाई। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए। कभी पार्टी लाइन से हटकर काम नहीं किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा, दिल्ली में शीर्ष नेताओं ने दिलाई सदस्यता
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि पार्टी आमतौर पर 75 साल से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती। ऐसे में वह अब अपने लिए टिकट नहीं मांगेंगे। उनके 52 वर्षीय पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा उद्यमी है। उनमें सोशल प्लेटफार्म पर काम करने की काफी ललक है।
उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी को लगा झटका, उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौटे
उनकी इच्छा को देखते हुए वह पार्टी हाईकमान के समक्ष उनके लिए टिकट की दावेदारी करेंगे। चीमा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी हाईकमान उनकी बात का सम्मान रखेगा। चीमा ने कहा कि अगर किसी और को पार्टी का टिकट मिलता है तो वे उसे पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़ाएंगे। त्रिलोक सिंह भी उनका अनुसरण कर जनता की सेवा में लगे रहेंगे।
वहां मौजूद त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा और काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं। उनका परिवार भी लंबे समय तक भाजपा से जुड़ा हुआ है। चीमा ने कहा कि वर्तमान में कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों को लेकर यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।