फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttarakhand News Accused of embezzlement in Moradabad murdered in Bijnor body thrown in Lansdowne forests

Uttarakhand: मुरादाबाद में गबन के आरोपी की बिजनौर में की हत्या, लैंसडौन के जंगलों में फेंका शव

Wed, 12 Jun 2024 09:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन/कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jun 2024 09:10 PM IST
सार

Uttarakhand News: आरोपी ने बताया कि चार जून को वह अजय को मुरादाबाद से बिजनौर ले गया था और यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Accused of embezzlement in Moradabad murdered in Bijnor body thrown in Lansdowne forests
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में गबन के आरोपी की हत्या कर उसका शव उत्तराखंड में लैंसडौन के जंगल में फेंक दिया गया। मुरादाबाद जिले के थाना कटघर की पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर लैंसडौन पुलिस की मदद से ग्राम बिलांसू के जंगल से शव बरामद किया है। यूपी पुलिस ने बताया कि आरोपी मुरादाबाद से युवक को बिजनौर ले गए। जहां उन्होंने युवक की हत्या कर शव लैंसडौन के जंगल में फेंक दिया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि प्रतापगढ़, यूपी निवासी अजय कुमार (26) पुत्र भोलानाथ मुरादाबाद में रहकर नौकरी करता था। उसके खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में गबन का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने गबन के मामले की जांच में पूछताछ की तो पता चला कि अजय के एक परिचित नहटौर, बिजनौर निवासी अनमोल ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में अनमोल ने पुलिस को बताया कि चार जून को वह अजय को मुरादाबाद से बिजनौर ले गया था और यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय की हत्या कर दी। इसके बाद शव को लेकर वह लैंसडौन के बिलांसू गांव के जंगल पहुंचे और यहां गहरी खाई में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee Crime: भगवानपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, ईदगाह के पास पुलिया के नीचे मिला शव, एक दिन से था लापता

11 जून को थाना कटघर के उप निरीक्षक बृजेश कुमार की सूचना पर लैंसडौन पुलिस, एसडीआरएफ एवं यूपी पुलिस ने देर शाम अजय का शव खाई से निकाला। उन्होंने बताया कि जंगल की आग के कारण शव जल गया था। लैंसडौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच मुरादाबाद पुलिस कर रही है।

यूपी और उत्तराखंड के कई चेक पोस्ट से गुजरे, किसी को नहीं लगी भनक
हत्यारोपी और उसके साथी बिजनौर में अजय की हत्या करने के बाद शव को लैंसडौन में फेंककर चले गए। बिजनौर और लैंसडौन के बीच करीब 100 किमी की दूरी है। रास्ते में बिजनौर से लेकर कीरतपुर और नजीबाबाद थाने में पड़ता है। वहीं, उत्तराखंड में कोटद्वार और लैंसडौन कोतवाली पड़ती है। इस दौरान हत्यारों ने शव को लेकर वाहन में करीब एक सौ किमी. से अधिक की दूरी तय की। इसके बाद भी किसी थाने और चौकी पर चेकिंग नहीं हुई। जिससे दोनों राज्यों की चेकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

गबन के मुकदमे की जांच से हुआ अजय की हत्या का खुलासा
मुरादाबाद के कटघर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद का निवासी अजय कुमार (26) पुत्र भोलानाथ मुरादाबाद के कटघर में एक बड़े व्यापारी के यहां नौकरी करता था। उसने यहां पैसे का गबन किया था। जिसकी रिपोर्ट व्यापारी ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए अजय के दोस्त जिला बिजनौर के नहटौर निवासी अनमोल तक पहुंची। बताया जा रहा है कि गबन में अनमोल भी संलिप्त था। अनमोल से सख्ती से हुई पूछताछ के बाद उसने अजय कुमार की हत्या की बात कबूली। बताया कि वह अजय को मुरादाबाद से बिजनौर लाया। जहां उसकी गबन के पैसों को लेकर अजय से तनातनी हो गई। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed