फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 45 teachers transferred in Nainital district even after ban from government

Teachers Transfer: उत्तराखंड में शासन से रोक के बाद भी नैनीताल जिले में 45 शिक्षकों के तबादले

Tue, 20 Sep 2022 06:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 06:30 PM IST
सार

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर के मुताबिक नैनीताल जिले में विषय समायोजन के नाम पर उच्चीकृत विद्यालयों से जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 45 teachers transferred in Nainital district even after ban from government
ट्रांसफर - फोटो : सांकेतिक फोट

विस्तार

उत्तराखंड में शासन के उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को अगले आदेश तक नहीं हटाने के आदेश के बावजूद नैनीताल जिले में 18 स्कूलों के 45 शिक्षकों के तबादले किए गए। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सभी तबादले रद्द करने की मांग की है। 

विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर के मुताबिक नैनीताल जिले में विषय समायोजन के नाम पर उच्चीकृत विद्यालयों से जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। तीन जुलाई 2019 को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अगले आदेश तक न हटाया जाए।
विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, हाईकमान ने मांगी मंत्रियों और विधायकों की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक नौदा कोटाबाग, स्यात, कमोला, धापूला, अनिया, जाडापानी धारी, महरागांव भीमताल, जलालगांव, करनुपर रामनगर आदि विभिन्न स्कूलों से शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। उधर इस मामले में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कुमाऊं मंडल अजय नौडियाल से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका। इस प्रकरण को दिखवाया जाएगा, यदि कुछ गलत हुआ है तो संबंधित के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
- वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक शिक्षा 

मुझे इस मामले में शिकायत मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिन पर शासन से रोक लगी है उन्हें रद्द किया जाए। 
- कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed