{"_id":"62e3b602011a1a0700666018","slug":"uttarakhand-news-23-prisoners-will-get-release-from-jail-all-over-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: उत्तराखंड की जेलों में दशकों से सजा काट रहे 23 बंदियों को मिलेगी रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: उत्तराखंड की जेलों में दशकों से सजा काट रहे 23 बंदियों को मिलेगी रिहाई
Fri, 29 Jul 2022 04:43 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:43 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी इस आदेश में कैदियों की रिहाई की राह आसान हो गई है। निश्चित तौर पर यह कैदियों के परिजनों के लिए भी बेहद खुशी की बात है।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कईं दशकों से जेल में सजा काट रहे बुजुर्ग और बीमार कैदियों को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उनकी रिहाई का फैसला लिया है। प्रदेश भर की जेलों में बंद 23 बुजुर्ग कैदियों को बीमारी और उनके अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
इनमें हरिद्वार जिला कारागार की एक बुजुर्ग महिला समेत आठ कैदी शामिल हैं। इन सभी को उम्र कैद तक की सजा हो चुकी थी और लगभग 14 से 16 साल से यह सजा काट रहे थे। सभी की उम्र 60 साल से 80 साल तक है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी इस आदेश में कैदियों की रिहाई की राह आसान हो गई है। निश्चित तौर पर यह कैदियों के परिजनों के लिए भी बेहद खुशी की बात है। हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रिहाई का आदेश प्राप्त हुआ है, महिला समेत सभी आठ कैदियों को जल्द ही रिहा किया जा रहा है।
विज्ञापन