फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 1015 crore Rupees Investment Approved in state

उत्तराखंड: प्रदेश में 1015 करोड़ के निवेश को मंजूरी, तीन हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

Mon, 06 Sep 2021 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Sep 2021 09:32 PM IST
सार

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डा. एसएस संधू की अध्यक्षता में सिंगल विंडो राज्य स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक में 1015 करोड़ की लागत के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 1015 crore Rupees Investment Approved in state
मुख्य सचिव डा. एसएस संधू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 1015 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे दी है। सिंगल विंडो की राज्य स्तरीय प्राधिकृत समिति ने 23 निवेश प्रस्तावों को अनुमति दी गई। जिसमें स्वास्थ्य, फार्मा, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन क्षेत्र में पूंजी निवेश होने से तीन हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हरिद्वार जिले के भगवानपुर में 229 करोड़ की लागत से 300 बेड का अस्पताल और देहरादून के गल्जवाड़ी में 103 करोड़ की लागत से फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डा. एसएस संधू की अध्यक्षता में सिंगल विंडो राज्य स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक में 1015 करोड़ की लागत के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सचिव उद्योग राधिका झा की ओर से बैठक में सिंगल विंडो से प्राप्त निवेश प्रस्तावों को रखा गया। जिसमें काशीपुर में मैसर्स केयर वेल्यू लाइफ साइंसेस के माध्यम से 26 करोड़ की लागत से अस्पताल बनाया जाएगा। फार्मा सेक्टर में भगवानपुर में इवोलेट फार्मास्युटिकल्स कंपनी 150 करोड़, मारूष ओवरसीज कंपनी की ओर से 86 करोड़ की लागत से फार्मा उद्योग स्थापित किए जाएंगे। एकम्स हेल्थ केयर कंपनी 47 करोड़ की लागत से सिगड्डी ग्रोथ सेंटर कोटद्वार, गढ़वाल वेंचर्स की ओर से ढालवाला में 34 करोड़ से आयुर्वेदिक फार्मा उद्योग लगाया जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में चार निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें मदीना फ्रोजन एग्रो फ्रूट्स की ओर से किच्छा में 50 करोड़, वाफ्ट एग्रो इंडस्ट्रीज जसपुर में 25 करोड़, नेचर फ्रोजन बाजपुर में 15 करोड़, ऑलवेज फ्रेस फ्रूट्स कालाढुंगी में 21 करोड़ और किरन फूड की ओर से किच्छा में 18 करोड़ से फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र में संतला देवी रिसॉर्ट की ओर से 103 करोड़ से देहरादून के गल्जवाड़ी में फाइव स्टार होटल बनाने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा केदार स्टेनलेस स्टील कंपनी लक्सर में 67 करोड़, फैरो एलाइज कंपनी रायपुर में 28 करोड़ से इलेक्ट्रिक फैन उद्योग और ट्यूब इंवेस्टमेंट्स कंपनी 15 करोड़ से लक्सर में उद्योग का विस्तार करेगी। बैठक में राजस्व विभाग में लंबित भूमि उपयोग परिवर्तन और जमीन क्रय करने की अनुमति के मामलों में सहमति दी गई। 


बैठक में उद्योग सचिव राधिका झा, सचिव आवास शैलेश बगोली, सचिव वित्त वी. षणगुगम, अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, अपर सचिव स्वास्थ्य अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल समेत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन, पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed