फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: New recruitment of Group-C did not come out for last three months

Uttarakhand: प्रदेश में तीन महीने से नहीं निकली समूह-ग की नई भर्ती, प्रस्तावों में संशोधनों में लटकी फाइलें

Wed, 08 Mar 2023 09:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Mar 2023 09:05 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक होने के बाद सरकार ने समूह-ग की भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी थी। सरकार ने यह भी दावा किया था कि राज्य लोक सेवा आयोग अब भर्तियों में तेजी लाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: New recruitment of Group-C did not come out for last three months
भर्ती परीक्षा की तैयारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : getty images

विस्तार

उत्तराखंड में समूह-ग की भर्तियों में तेजी लाने के सरकार के आदेश सुस्त सिस्टम के कारण अटक गए हैं। हालात ये हैं कि समूह-ग की आखिरी भर्ती कनिष्ठ सहायक की 30 नवंबर को निकली थी। इसके बाद से तीन महीने बीत गए किसी नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाया।

विज्ञापन


Uttarakhand: जन औषधि दिवस पर सीएम धामी की घोषणा, सभी मेडिकल कॉलेजों में खुलेगी कैथ लैब
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक होने के बाद सरकार ने समूह-ग की भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी थी। सरकार ने यह भी दावा किया था कि राज्य लोक सेवा आयोग अब भर्तियों में तेजी लाएगा। इसके तहत आयोग ने भर्तियों का कैलेंडर जारी किया था। कैलेंडर के हिसाब से आयोग ने पुलिस कांस्टेबल, पटवारी लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक की भर्तियों के नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बीच आयोग ने पुलिस कांस्टेबल, पटवारी लेखपाल, कनिष्ठ सहायक परीक्षा करा भी दी है। भर्तियों का अभियान फिर धीमा हो गया है। 30 नवंबर को कनिष्ठ सहायक की आखिरी भर्ती निकाली गई थी। इसके बाद कृषि पशुपालन विभाग की भर्ती जनवरी में निकलनी थी लेकिन यह पद ही विभाग ने खत्म कर दिए थे।

इसके बाद जनवरी के आखिरी सप्ताह में तय पुलिस उप निरीक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक की भर्ती नहीं निकली। अब मार्च में मानचित्रकार, प्रारूपकार की भर्ती निकालने की योजना है लेकिन अभी यह पुष्ट नहीं है। इससे हजारों युवाओं का सरकारी नौकरी का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

प्रस्तावों में संशोधनों में लटकी फाइलें
दरअसल, नई भर्तियों के प्रस्तावों (अधियाचन) में संशोधन के चक्कर में फाइलें लटकी हुई हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की सेवा नियमावली में कुछ संशोधन होना है। मानचित्रकार प्रारूपकार की भर्ती के प्रस्ताव में भी बदलाव होना है। उन्होंने कहा कि आयोग के स्तर से तैयारी पूरी है लेकिन प्रस्ताव शासन से अभी वापस आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed