{"_id":"6accb5cd113c5ff67609f908","slug":"uk-top-news-today-dhami-cabinet-approves-many-proposals-digital-arrest-and-kalp-kedar-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UK Top News: धामी कैबिनेट में बड़े फैसले, महिला ने तेंदुए को घर में बंद किया, कुंभ के लोगो का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Top News: धामी कैबिनेट में बड़े फैसले, महिला ने तेंदुए को घर में बंद किया, कुंभ के लोगो का लोकार्पण
Mon, 12 Oct 2026 04:41 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:41 PM IST
सार
उत्तराखंड में आज हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में बड़े फैसले लिए गए। वहीं डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की साइबर ठगी का मामला भी सामने आया। उधर, कुमाऊं में महिला ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घर में बंद किया। पढ़ें अन्य अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैबिनेट: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद हरिद्वार में धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक, 13 प्रस्तावों पर मुहर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन के सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। हरिद्वार में हुई इस बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन के सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। हरिद्वार में हुई इस बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
हरिद्वार: कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन तीनों माध्यमों के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने, आयोजन से जुड़ी सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने और कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में पहल की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट: आतंकी हमले की जांच में फंसाने और बच्चों की सुरक्षा का डर दिखाकर दून में दंपती से 45.85 लाख ठगे
देहरादून प्रेमनगर क्षेत्र के बिधोली गांव में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपती को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन करने वाले साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 45.85 लाख रुपये ठग लिए। पढ़ें पूरी खबर
उत्तरकाशी: धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल बाद फिर खुदाई
गत वर्ष अगस्त माह में धराली में आई विनाशकारी आपदा के एक वर्ष दो माह बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे प्राचिन कल्प केदार मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए खुदाई शुरू कर दी। मंदिर समिति से जुड़े लोगों के अनुसार इतिहास में चौथी बार कल्प केदार को ढूढ़ने का काम शुरू किया गया है। इससे पूर्व आखिरी बार वर्ष 1926 में खुदाई के दौरान कल्प केदार के मुख्य मंदिर को जमीन ने नीचे ढूंढा गया था। पढ़ें पूरी खबर
Trending Videos
उत्तराखंड: भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 70 विस प्रभारियों घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: मोती बाजार के कांपलेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, छह दमकल वाहनों ने ढाई घंटे में पाया काबू
देहरादून के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल के कुल छह वाहन लगाए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर
बुजुर्ग महिला ने दिखाया साहस: घर में घुसे तेंदुए को कुंडी लगाकर कमरे में किया बंद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
नैनीताल जिले के गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार की देर रात एक घर में घुसे तेंदुए को बुजुर्ग महिला ने साहस का परिचय देते हुए कमरे में कुंडी लगाकर बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर